देशभर में होली का खुमार लोगों के सिर चढ़ चुका है। जैसे-जैसे फरवरी का महीना खत्म हो रहा है वैसे-वैसे होली का फीवर लोगों को चढ़ रहा है। रंगों के इस त्योहार को लेकर न सिर्फ युवाओं में उत्सुकता होती है बल्कि बच्चों और बुजुर्गों में भी इस त्योहार को लेकर खासी एक्साइटमेंट होती है। बच्चों को होली का पर्व बहुत ही पसंद होता है। इस बार की होली मार्च के पहले ही हफ्ते में है। होली का त्योहार दो दिन का होता है। एक दिन होलिका दहन होता है जबकि अगले दिन धुलेंडी यानी रंग वाली होली होती है।

कब की है होली?

इस बार यानी साली 2026 में होलिका दहन 3 मार्च का है और धुलेंडी (रंग वाली होली) 4 मार्च को है। अब कन्फ्यूजन ये है कि स्कूल की छुट्टी 3 को रहेगी या फिर 4 को? जैसा कि हर साल होता है धुलेंडी वाले दिन देशभर में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं उसी तरह इस बार भी धुलेंडी वाले दिन ही स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी।

4 मार्च को होगी दिल्ली-एनसीआर में छुट्टी

दिल्ली-एनसीआर में होली की छुट्टी 4 मार्च 2026 को दी गई है। 4 मार्च को पूरे दिल्ली-एनसीआर में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि यहां 3 मार्च को भी कई बड़े प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी रखी गई है या फिर हाफ डे रखा गया है। ऐसे में पैरेंट्स कन्फर्मेशन के लिए स्कूल अथॉरिटी से संपर्क करें। हालांकि कई स्कूलों में 3 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं जहां पर 3 मार्च को यह कार्यक्रम नहीं होगा उसमें 2 मार्च को कार्यक्रम हो जाएगा।

अन्य राज्यों में छुट्टी को लेकर अलग-अलग स्थिति

दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक में होली का पर्व 4 मार्च को ही मनाया जाएगा और इसी दिन स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान 4 मार्च को बंद रहेंगे। इन राज्यों में 3 मार्च को ही होलिका दहन होगा। पंजाब के कुछ जिलों में 3 मार्च की भी छुट्टी दी गई है। राजस्थान में भी 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित है। यूपी में होलिका दहन तो 3 मार्च को होगा, लेकिन उसकी 2 मार्च को दी गई है। वहीं बिहार में 3 और 4 मार्च दोनों दिन की छुट्टी है।