Haryana Board Exam 2026 Date Sheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। बोर्ड द्वारा फरवरी–मार्च 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के बाद राज्य में एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं में कुल 5,66,411 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 2,96,593 छात्र और 2,69,818 छात्राएं हैं। परीक्षाएं राज्यभर के 1,431 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

Haryana Board Exam 2026: पहले दिन कौन सा पेपर?

12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा 25 फरवरी 2026 से अंग्रेजी (English Core/Elective) विषय के साथ शुरू होगी। वहीं 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी।

हरियाणा बोर्ड 10वीं डेटशीट 2026

वैकल्पिक विषय

हरियाणा बोर्ड 12वीं डेटशीट 2026

Haryana Board Exam 2026: इस साल क्या है नया?

इस बार बोर्ड ने परीक्षा सुरक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें प्रश्नपत्रों पर अल्फा-न्यूमेरिक कोड और QR कोड से लेकर ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी, पेपर लीक रोकने के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू करने के अलावा परीक्षा केंद्रों के पास परीक्षा के समय फोटोकॉपी दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि, बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा और एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

हरियाणा बोर्ड ने विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय देना निर्धारित किया है और किसी भी आपात स्थिति के लिए बोर्ड ने व्हाट्सएप नंबर 8816840349 जारी किया है।