बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी किए। साथ ही इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का ऐलान भी किया। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 89.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। यह पासिंग प्रतिशत रेगुलर सेकेंडरी (एकेडमिक) के छात्रों का है। वहीं स्व-अध्ययन/निजी उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 70.02 प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। लास्ट ईयर 92.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पिछले साल 2,71,499 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 2,51,110 छात्रों ने परीक्षा को पास किया था।

लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया है। परीक्षा में शामिल 1,33,530 लड़कियों में से 1,22,367 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.64 फीसदी रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 87.69 फीसदी रहा है। इस साल की बोर्ड परीक्षा में 1,43,110 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 1,25,493 लड़के पास हुए हैं।

WBCHSE HS 12th Toppers List 2026: अद्रितो पाल रहे टॉपर, यहां देखें पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

भिवानी की दीपिका ने किया टॉप

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में भिवानी जिले की बेटी दीपिका ने टॉप किया है। मीरान गांव की रहने वाली दीपिका के 500 में से 499 मार्क्स आए हैं। इस हिसाब से उनका पासिंग प्रतिशत 99.99 है। चार स्टूडेंट्स ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इनमें चरखी दादरी से रोनक, हिसार के पूठी गांव से खुशी, हिसार से अंतू और महेंद्रगढ़ से दीपांशु का नाम शामिल है। इन सभी के 500 में से 498 नंबर हैं जबकि तीसरी पोजिशन में कुल 11 स्टूडेंट हैं। इनके 500 में से 497 नंबर हैं।

कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “HBSE Secondary Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सभी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।