हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को निर्धारित थी, लेकिन हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE), भिवानी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि प्रशासनिक कारणों की वजह से एचटीईटी परीक्षा 2026 को स्थगित किया जा रहा है। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने शुक्रवार को एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी कर दी। बोर्ड की ओर से एग्जाम की नई डेट भी रिलीज कर दी गई है।

अब कब होगी यह परीक्षा?

बोर्ड की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एटीईटी एग्जाम “एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों” की वजह से स्थगित किया जा रहा है। 13 और 14 को होने वाली यह परीक्षा अब 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिन कैंडिडेट्स ने एचटीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वह नए शेड्यूल, एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़े इंस्ट्रक्शन्स के बारे में जानकारी के लिए ऑफिशियल HBSE वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें।

‘2027 से सीबीटी मोड में होगी नीट यूजी परीक्षा’, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

2.5 लाख के करीब उम्मीदवार परीक्षा में हो सकते है शामिल

बता दें कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में 2.5 लाख के करीब छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। एचटीईटी एग्जाम पहली बार किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) एजेंसी के जरिए कराया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि ट्रांसपेरेंसी को बेहतर बनाने और पूरे मैनेजमेंट प्रोसेस को मज़बूत करने के लिए बदला हुआ परीक्षा सिस्टम शुरू किया गया है।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

हरियाणा टीईटी लेवल-III PGT परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी जबकि लेवल-II TGT परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं लेवल-I PRT परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। इस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। प्रवेश पत्र एग्जाम से 5-7 दिन पहले जारी होने की संभावना है। ऐसे में एचटीईटी एडमिट कार्ड जून के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं।