हरियाणा NEET PG काउंसलिंग 2025 के लिए तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी हो गया है। जिन कैंडिडेट्स ने तीसरे राउंड के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था वह डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMET), हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट MD और MS के लिए कराएं सीट बुक

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड में कुल 386 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया है। जिन उम्मीदवारों ने क्वालीफाई कर लिया है वह डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) कोर्स में एडमिशन के लिए अपनी सीट बुक करा सकते हैं। तीसरे राउंड में 91 कैंडिडेट को अपग्रेडेड सीट मिली हैं, जबकि 295 कैंडिडेट को कोई अपग्रेड नहीं मिला। इसके अलावा मैनेजमेंट कोटे के तहत 140 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है, और नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) कोटे के तहत 33 कैंडिडेट चुने गए हैं।

आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से डाउनलोड करें PDF फाइल

क्या है आगे की प्रक्रिया?

हरियाणा NEET PG काउंसलिंग के तीसरे राउंड में जिन कैंडिडेट्स को सीट आवंटन परिणाम में शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें 18 फरवरी से 19 फरवरी, 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

हरियाणा NEET PG 2025: राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक hry.online-counselling.co.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर “Haryana NEET PG 2025 Round 3 seat allotment Result” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

NEET PG एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड

MBBS डिग्री सर्टिफिकेट

क्लास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

बर्थ सर्टिफिकेट

वैलिड फ़ोटो ID प्रूफ़

रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

जरूरी डॉक्यूमेंट्स न दिखाने पर अलॉटेड सीट कैंसल हो सकती है।