Haryana HTET Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (HTET 2026 Admit Card) जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और HTET पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।
एचटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
किसलिए आयोजित होती है टीईटी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाता है। यह परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाती है, जिसमें लेवल-1 प्राथमिक शिक्षक (PRT), लेवल-2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और लेवल-3 स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) होता है।
HTET Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “HTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।
स्टेप 6. भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्तर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।
Direct link to download HTET Admit Card 2026
