Haryana HTET Exam City Slip 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि हरियाणा टीईटी 2026 में कुल 2,33,294 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को हरियाणा के 383 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित की गई है।

HTET 2026 परीक्षा कार्यक्रम

HTET 2026 तीन स्तरों में आयोजित की जाएगी:

लेवल-3 (PGT)

परीक्षा तिथि: 4 जुलाई 2026

समय: सायंकालीन सत्र

पंजीकृत अभ्यर्थी: 73,091

लेवल-2 (TGT)

परीक्षा तिथि: 5 जुलाई 2026

समय: प्रातःकालीन सत्र

पंजीकृत अभ्यर्थी: 1,19,141

लेवल-1 (PRT)

परीक्षा तिथि: 5 जुलाई 2026

समय: सायंकालीन सत्र

पंजीकृत अभ्यर्थी: 41,062

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

बोर्ड ने परीक्षा में नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कई विशेष उपाय किए हैं।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए जाएंगे और प्रत्येक केंद्र पर बोर्ड का एक प्रतिनिधि नियुक्त रहेगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक या राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, वीडियोग्राफी सिस्टम, बायोमेट्रिक उपस्थिति उपकरण और जैमर की नियमित जांच की जाएगी।

3 से 5 जुलाई तक बनेंगे कंट्रोल रूम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन को 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ये कंट्रोल रूम बोर्ड मुख्यालय के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे और निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट भेजेंगे।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

बोर्ड के अनुसार बेंचमार्क दिव्यांगता वाले तथा दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस हिसाब से पूरी परीक्षा में उन्हें 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।

ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश

महिला अभ्यर्थियों को केवल मंगलसूत्र, बिंदी, सिंदूर पहनने की अनुमति होगी। इसके अलावा अंगूठी, चेन, झुमके या अन्य आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, सिख अभ्यर्थियों को उनके धार्मिक प्रतीक साथ रखने की अनुमति दी गई है।

परीक्षा शहर की जानकारी कैसे देखें?

स्टेप 1. BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2. HTET 2026 Exam City लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Haryana HTET 2026 Exam City Slip Direct Link