हरियाणा में इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र जल्द ही अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 17 फरवरी 2026, मंगलवार को जारी कर देगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर पाएंगे, जबकि स्कूल प्रशासन उन एडमिट कार्ड को ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड करेगा।
25 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में सेकेंडरी क्लास 10 और सीनियर सेकेंडरी क्लास 12 के पेपर 25 मार्च से शुरू हो जाएंगे। ओपन स्कूल रेगुलर और प्राइवेट सालाना एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट इन एडमिट कार्ड को अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ओपन स्कूल के बच्चे एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। हरियाणा में कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित होगी तो वहीं 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से लेकर 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
5.50 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल होंगे परीक्षा में
हरियाणा में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा राज्य भर में 1,421 सेंटर्स पर लगभग 5,66,400 कैंडिडेट के लिए आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी स्कूल हेड को अपनी यूजर ID और पासवर्ड से bseh.org.in पर लॉग इन करना होगा। जरूरी इंस्ट्रक्शन फॉलो करने होंगे, और अपने स्कूल में एनरोल स्टूडेंट्स के लिए A-4 साइज़ के पेपर पर एडमिट कार्ड का कलर्ड प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा।
एडमिट कार्ड में कोई खामी नजर आए तो क्या करें?
एडमिट कार्ड जब स्टूडेंट्स को वितरित कर दिए जाएंगे तो उसके बाद स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड में कोई गलती या खामी न हो अगर ऐसा कुछ नजर आता है तो कैंडिडेट्स को तुरंत ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और जरूरी करेक्शन फीस के साथ बोर्ड ऑफिस में कॉन्टैक्ट करना होगा। सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करना होगा। एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर आना अनिवार्य होगा।
