Haryana CET Exam Result 2022: हरियाणा कर्मचरी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 (Haryana CET 2022) के नतीजे (Haryana CET Result 2022) घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hsscrec22.samarth.ac.in के जरिए अपने नतीज चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन परीक्षा 5 और 6 नवंबर 2022 को राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 8 दिसंबर को जारा की गई है। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 12 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था।
अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 के लिए 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में 7 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के करीब 42 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
अब 10 दिनों के अंदर ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि सीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जा सकता है। संभावन जताई जा रही है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
How to Check Haryana CET Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hsscrec22.samarth.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर जाएं।
-यहां Haryana CET Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।