हरियाणा में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कल (25 फरवरी 2026) से हो रही है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन सीनियर सेकेंडरी, एकेडमिक और ओपन स्कूल, इंग्लिश की परीक्षा होगी। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी।
5.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
हरियाणा बोर्ड परीक्षा इस साल 1431 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। इन बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 5,66,411 कैंडिडेट शामिल होंगे। इनमें से 2,96,593 लड़के और 2,69,818 लड़कियां हैं। हरियाणा बोर्ड ने सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिना वैलिड एडमिट कार्ड के परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा का परिणाम जारी, अंग्रेजी और बायोलॉजी में 9 हजार से अधिक कैंडिडेट पास
हरियाणा बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की इन बातों का रखें ख्याल
हरियाणा बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि स्टूडेंट्स को पेपर शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
स्टूडेंट एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे। एडमिट कार्ड पर निर्देशों के अनुसार जरूरी सिग्नेचर होने चाहिए।
कैंडिडेट्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड को लैमिनेट न करें। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम का इस्तेमाल पूरी तरह से मना है।
इस साल बोर्ड एग्जाम में क्या है नया?
इस साल से बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होंगे। क्वेश्चन पेपर में अल्फा-न्यूमेरिक कोड, QR कोड और छिपे हुए सिक्योरिटी फीचर्स होंगे।
अधिकतर सेंटर CCTV सर्विलांस में काम करेंगे। अगर पेपर लीक या गलत तरीकों का कोई मामला सामने आता है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इसके अलावा बोर्ड ने सरप्राइज इंस्पेक्शन के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए हैं। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सभी एग्जाम सेंटर के आसपास सेक्शन 163 लगा दिया गया है।
एग्जाम सेंटर पर फोटोकॉपी की दुकानें और कोचिंग सेंटर एग्जाम के समय बंद रहेंगे।
