Haryana Board 10th Result 2026 Direct Link at bseh.org.in: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज, 14 मई 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। छात्र रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख पाएंगे। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी यहां Jansatta.com/education पर मिलेगी।

HBSE Haryana Board 10th Result 2026 LIVE Update Direct Link

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

HBSE 10th Result 2026 कहां चेक करें?

छात्र अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे:

HBSE Official Website: bseh.org.in

DigiLocker

HBSE Class 10 Result 2026 ऐसे करें चेक

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “HBSE Secondary Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित डिटेल्स दर्ज होंगी:

छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
डिवीजन
पास/फेल स्टेटस

छात्रों को सलाह दी जाती है कि मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।

HBSE 10वीं पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।