Hero MotoCorp और Harley-Davidson की साझेदारी में बनी प्रीमियम बाइक सीरीज में एक नया फ्लैगशिप मॉडल Harley-Davidson X440 T आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह बाइक मौजूदा X440 लाइनअप में सबसे ऊपर पोजिशन की गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है। नई X440 T में बेहतर इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स, Revised रियर सबफ्रेम और नया टेल सेक्शन दिया गया है। साथ ही कंपनी ने अब Denim वेरिएंट को बंद कर दिया है।
Harley-Davidson X440 T की बड़ी खासियतें
राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी पहली बार
2 राइडिंग मोड – रोड और रेन
स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल
स्विचेबल रियर ABS
पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट सिस्टम
रीवर्क्ड रियर सबफ्रेम और नया टेल सेक्शन
कर्ब वेट – 192kg
Harley Davidson X440 T: क्या है नया?
नई X440 T में सबसे बड़ा बदलाव इसका Ride-by-Wire सिस्टम है, जिससे अब बाइक को Road और Rain जैसे दो राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा Traction Control और Rear ABS को ऑन/ऑफ किया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी एडवांस बनाता है। सेफ्टी बढ़ाने के लिए इसमें Panic Braking Alert System दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे वाहन को अलर्ट करता है।
नया रियर डिजाइन और ज्यादा कंफर्ट
Harley-Davidson ने X440 T के लिए रियर सबफ्रेम को पूरी तरह नया डिज़ाइन किया है। इसमें नया Tail Section, रीडिज़ाइन्ड Grab Handles, बेहतर Pillion Comfort दिए गए हैं। इस बदलाव से बाइक का रियर लुक ज्यादा मस्कुलर और प्रोपोर्शनल हो गया है। पहले जो रियर व्हील और फेंडर के बीच गैप की शिकायत थी, उसे अब काफी हद तक सुधार दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
X440 T में वही भरोसेमंद इंजन दिया गया है जो मौजूदा X440 में मिलता है:
इंजन: 440cc, Single-Cylinder, Air/Oil Cooled
पावर: 27hp
टॉर्क: 38Nm
गियरबॉक्स: 6-Speed Manual
परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक पहले जैसी ही दमदार बनी हुई है।
Denim वेरिएंट हुआ बंद, अब सिर्फ Alloy Wheels
कंपनी ने Denim वेरिएंट को पूरी तरह बंद कर दिया है, जो कि इकलौता मॉडल था जिसमें Spoke Wheels मिलते थे। अब X440 के सभी वेरिएंट्स में Alloy Wheels स्टैंडर्ड होंगे।
Harley Davidson X440 T: की नई कीमतें (Ex-Showroom)
| वेरिएंट | कीमत |
| X440 Vivid | 2.34 लाख |
| X440 S | 2.55 लाख |
| X440 T | 2.79 लाख |
Harley Davidson X440 T: कलर ऑप्शन
नई Harley-Davidson X440 T कुल 4 रंगों में उपलब्ध है:
Black
Red
Blue
White
