गुजरात टीचर एप्टीट्यूड टेस्ट, सेकेंडरी (TAT-S) प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड (SEB), गुजरात की ऑफिशियल वेबसाइट sebexam.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने के वक्त रिजल्ट चेक करने वाला यह पोर्टल नहीं चल रहा था। हेवी ट्रैफिक लोड की वजह से वेबसाइट डाउन है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट चेक करने के लिए धैर्य रखें। सर्वर ठीक होते ही वेबसाइट दोबारा शुरू हो जाएगी फिर उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

फाइनल आंसर में हुआ बदलाव

पोर्टल एक्टिव हो जाने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने कन्फर्मेशन नंबर या सीट नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह रिजल्ट आंसर की रिव्यू प्रोसेस पूरा होने के बाद जारी किया गया है। प्रोविजनल आंसर की रिव्यू होने के बाद स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने फाइनल आंसर की भी जारी की है जिसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, बोर्ड ने गुजराती मीडियम कॉमन पेपर के क्वेश्चन नंबर 17 को ऑप्शन B में बदलकर रिवाइज़ किया गया है, जबकि साइंस और मैथेमेटिक्स पेपर को क्वेश्चन 163 को ऑप्शन C में बदलकर अपडेट किया गया है।

Gujarat TAT S Prelims 2026 Timeline

इवेंटविवरण
गुजरात टीचर एप्टीट्यूड टेस्ट (प्रीलिम्स) परीक्षा 20263 मई 2026 को आयोजित की गई। यह परीक्षा पहले निर्धारित तिथि से पुनर्निर्धारित (Rescheduled) की गई थी।
OMR रिस्पॉन्स शीट, प्रोविजनल आसंर की जारी8 मई 2026 को OMR रिस्पॉन्स शीट जारी की गई।
OMR रिस्पॉन्स शीट देखने की अंतिम तिथिअभ्यर्थी 14 मई 2026 तक अपनी OMR रिस्पॉन्स शीट देख सकते थे।
प्रोविजनल आंसर-की जारी16 मई 2026 को अस्थायी (Provisional) आंसर-की जारी की गई।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधिअभ्यर्थी 18 मई से 25 मई 2026 तक आवश्यक साक्ष्यों (Supporting References) के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
फाइनल आंसर की25 जून को जारी हुई।
प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट04 जुलाई 2026 को जारी हुआ।

प्रीलिम्स पास करने वालों के लिए आगे की प्रक्रिया

गुजरात TAT-S प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस एग्जाम में पास हुए हैं वह आगे मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। 03 अगस्त 2026 को होने वाली TAT-S मेन्स परीक्षा में वहीं कैंडिडेट उपस्थित होंगे जिन्होंने प्रीलिम्स पास की है। मेन्स के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे जिसकी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर मिलेगी।