गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 का एडमिट कार्ड 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। इस एग्जाम के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 29 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

GUJCET 2026 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेवबसाइट gujcet.gseb.org पर विजिट करें।

GATE 2026: अभी जारी नहीं हुई गेट फाइनल आंसर की, आईआईटी गुवाहाटी ने दिया ऑफिशियल अपडेट

वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘Click Here to Download GUJCET Hall Ticket 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा यहां अपने क्रेडेंशियल (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और जन्मतिथि) दर्ज कर Search Hall Ticket पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस Direct Link को कॉपी कर ब्राउजर में पेस्ट करें। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट पेज खुल जाएगा- gujcet.gsebht.in/student/login

एडमिट कार्ड में अपनी डिटेल्स को जरूर वेरिफाई करें

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद कैंडिडेट्स उसमें अपनी जानकारी को अच्छे से वेरिफाई कर लें। कैंडिडेट्स की डिटेल्स में किसी भी तरह की कोई गलती अगर नजर आती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और समय रहते उस गलती को ठीक करा लें। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है जो उम्मीदवार सेंटर पर लेकर जाएंगे। एडमिट कार्ड के बिना आपको एग्जाम सेंटर पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

GUJCET का एग्जाम पैटर्न

29 मार्च को होने वाले गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs) पूछे जाएंगे, जो कुल 120 मार्क्स के हैं। इसमें तीन सब्जेक्ट शामिल हैं—फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स/बायोलॉजी, हर सब्जेक्ट में 40 सवाल हैं।

शेड्यूल के मुताबिक, GUJCET 2026 एग्जाम 29 मार्च को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होगा। पेपर 1 (फिजिक्स और केमिस्ट्री) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 (बायोलॉजी) दोपहर 1:40 बजे से 2:40 बजे तक, और पेपर 3 (मैथमेटिक्स) शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

हर सही जवाब के लिए 1 नंबर दिया जाएगा जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क काटे जाएंगे।