गुजरात स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET)–2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की में सभी सीरीज — A, B, C, D और E के गुजराती मीडियम और इंग्लिश मीडियम दोनों के क्वेश्चन पेपर शामिल हैं। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sebexam.org पर जाकर उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
बता दें कि गुजरात में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET)–2026, 31 जनवरी 2026 को राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित हुआ था। इस परीक्षा के जरिए ज्ञानशक्ति रेजिडेंशियल स्कूल, ज्ञानशक्ति ट्राइबल रेजिडेंशियल स्कूल और रक्षाशक्ति स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन के रास्ते खुलेंगे। साथ ही चीफ मिनिस्टर ज्ञान सेतु मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत स्टूडेंट्स का सिलेक्शन भी इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर तय होगा।
कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन रिव्यू के बाद फाइनल हुई आंसर की
यह फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की के आधार पर दर्ज कराई गई कैंडिडेट्स की आपत्तियों के रिव्यू के बाद तैयार हुई है। जवाबों को फ़ाइनल करने से पहले, सरकार से मंज़ूर पब्लिकेशन से मिले रिप्रेजेंटेशन की जांच की गई है तब जाकर यह फाइनल आंसर की जारी हुई है। इस अंतिम उत्तर पुस्तिका के जरिए उन स्टूडेंट्स के लिए बराबरी और ट्रांसपेरेंसी पक्की होती है जिन्होंने इंग्लिश मीडियम में परीक्षा देने का ऑप्शन चुना था।
कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की?
3 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को 6 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था। सभी रिप्रेजेंटेशन्स का ध्यान से इवैल्यूएशन करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार हुई है। रिव्यू के दौरान अगर कोई प्रश्न गलत पाया गया है तो उसे फाइनल आंसर की से बाहर कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। गुजरात सीईटी 2026 का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
