गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है। इस साल परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में हर साल की तरह इस बार भी 5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी यहां है।
Gujarat Board GSEB HSC Result 2026 LIVE Update Link
GSEB HSC Result 2026: ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Seat Number दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालें
GSEB 12वीं रिजल्ट में क्या-क्या चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्न जानकारी जरूर जांच लें:
छात्र का नाम और विवरण
रोल नंबर / सीट नंबर
स्ट्रीम (Arts/Commerce/Science)
विषयवार अंक
कुल प्राप्तांक
पास/फेल स्टेटस
GSEB Result 2026: पासिंग मार्क्स
गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। कुल मिलाकर भी 33% अंक लाना अनिवार्य है।
प्रोविजनल मार्कशीट होगी जारी
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
Digilocker पर भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपना GSEB HSC Result 2026 Digilocker के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं।
पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट
2025: 5 मई
2024: 9 मई
2023: 31 मई
2022: 12 मई
इस साल भी रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा रहा है।
