गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 12वीं कक्षा (साइंस और जनरल स्ट्रीम) का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया जा सकता है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
गुजरात बोर्ड SSC (10वीं) और HSC (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू हुई कॉपियों की जांच की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने और वेरिफिकेशन के आखिरी स्टेज में है।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2025 में गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले जारी हुआ था और 10वीं का रिजल्ट उसके कुछ दिन बाद आया था। GSEB ने 5 मई को HSC कक्षा की दोनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था जबकि 8 मई को SSC रिजल्ट घोषित किया था। इस साल भी ऐसा ही टाइमलाइन की उम्मीद है। 3 मई को NEET UG 2026 के तुरंत बाद रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
15 लाख से अधिक बच्चों ने दी है परीक्षा
बता दें कि इस साल SSC और HSC परीक्षाओं में कुल मिलाकर 15.28 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग की प्रक्रिया 454 केंद्रों पर आयोजित की। इस प्रक्रिया में 75,000 से अधिक टीचर्स लगे थे। कॉपियों की चेकिंग की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड पर छपे छह डिजिट के सीट नंबर का इस्तेमाल करके gseb.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
वॉट्सएप और एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड काफी अधिक बढ़ जाएगा जिसकी वजह से वेबसाइट डाउन भी होने की संभावना है। ऐसे में स्टूडेंट्स WhatsApp और SMS के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना सीट नंबर WhatsApp से +91 63573 00971 पर भेजकर सीधे अपना रिजल्ट पा सकते हैं। वहीं SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
SSC कक्षा के छात्र 56263 पर “SSC [सीटनंबर]” भेजें
वहीं HSC साइंस: 58888111 पर “GJ12S [सीटनंबर]” भेजें
HSC जनरल: 58888111 पर “GJ12G [सीटनंबर]” भेजें
