गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से SSC 10th Result 2026 बुधवार, 06 मई 2026 को सुबह 8 बजे जारी कर दिया गया। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को हाई स्कूल के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था जो कि खत्म हो गया है।
Gujarat Board 10th Result 2026: Direct Link
इस साल गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा 2026 के परिणाम में कुल 83.86 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.78 फीसदी अधिक है।
GSEB SSC Result 2026 (OUT) LIVE: फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए क्या हैं विकल्प?
जो छात्र गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पास नहीं हो पाए हैं उनके पास गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से दिए जाने वाले दो विकल्प हैं। वह या तो अपनी कॉपी की दोबारा जांच करा सकते हैं या फिर सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठ सकते हैं।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से SSC <Space> Seat Number टाइप करके उसे 56263 पर भेजना होगा।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: उमंग ऐप के जरिए चेक करें रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट उमंग ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टूडेंट सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर UMANG ऐप खोलें।
सर्च बार में, GSEB या गुजरात बोर्ड टाइप करें और संबंधित सर्विस खोलें।
अगर SSC रिजल्ट 2026 ऑप्शन उपलब्ध है, तो उसे चुनें।
जरूरी लॉगिन डिटेल्स जैसे अपना सीट नंबर और दूसरी मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अपना GSEB SSC रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट करें।
GSEB SSC Result 2026: राजकोट के ढोलकिया स्कूल में रिजल्ट का मनाया गया जश्न
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजकोट के ढोलकिया स्कूल में छात्राओं ने रिजल्ट जारी होने की खुशी गरबा के जरिए सेलिब्रेट की।
GSEB SSC Result 2026: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Seat Number दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालें।
Gujarat Board 10th Result 2026 Out LIVE: इस साल 83.86 प्रतिशत बच्चे हुए पास
गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी हो गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है। इस साल कुल 83.86 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.78 फीसदी अधिक है।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: अन्य मीडियम का पासिंग प्रतिशत
हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उर्दू और उड़िया मीडियम के स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज क्रमशः 81.09 परसेंट और 88.45 परसेंट रहा। मराठी स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 81.29 परसेंट रहा।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: अंग्रेजी मीडियम का पासिंग प्रतिशत सबसे कम
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सबसे अधिक पासिंग प्रतिशत अंग्रेजी मीडियम का रहा जो कि 92.5 फीसदी था।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: हिंदी मीडियम का पासिंग प्रतिशत सबसे कम रहा
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में हिंदी मीडियम का पासिंग प्रतिशत सबसे कम 77.2 फीसदी रहा।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: छह मीडियम में आयोजित हुई थी 10वीं की परीक्षा
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 अलग-अलग मीडियम में इंग्लिश, गुजराती, हिंदी, मराठी, उर्दू और उड़िया में आयोजित हुई थी।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
कैंडिडेट DigiLocker के जरिए गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले DigiLocker ऐप खोलें या ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार-लिंक्ड अकाउंट से साइन इन करें।
स्टेप 3. ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) सेलेक्ट करें।
स्टेप 5. अब SSC Class 10 Result 2026 / Marksheet पर क्लिक करें।
स्टेप 6. अगर पूछा जाए तो सीट नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स डालें।
स्टेप 7. डिजिटल मार्कशीट को भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: A1 ग्रेड प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी
इस साल टॉप A-1 ग्रेड पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़कर 35,508 हो गई है। यह पिछले साल 29,055 थी।
GSEB 10th Result 2026 (OUT) LIVE: नर्मदा जिले ने किया टॉप
डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट में नर्मदा ने टॉप किया है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 90.85% रहा। इसके उलट, पंचमहल जिले का पासिंग प्रतिशत 76.42 फीसदी रहा जो कि सबसे कम है।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गांधीनगर के एक सेंटर पर 100 फीसदी रहा रिजल्ट
गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में सेंटर लेवल पर, गांधीनगर के अजोल परीक्षा केंद्र ने 100% पास रेट हासिल किया है। दूसरी तरफ, दाहोद के मुंखोलसा सेंटर का पास प्रतिशत 33.74 फीसदी रहा जो कि राज्य में सबसे कम है।
Gujarat Board 10th Result 2026 Out LIVE: इस साल 83.86 प्रतिशत बच्चे हुए पास
गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी हो गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है। इस साल कुल 83.86 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.78 फीसदी अधिक है।
GSEB SSC Result 2026 OUT: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीट नंबर के जरिए होगा चेक
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपनी सीट नंबर का इस्तेमाल करके परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्रों को 7 अंकों वाला सीट नंबर डालना होगा।
GSEB SSC Result 2026 OUT: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Gujarat Board 10th Result 2026 Direct Link: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से gseb.org पर करें चेक, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
GSEB SSC Result 2026: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Seat Number दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले 2 साल का ट्रेंड
गुजरात बोर्ड ने पिछले तीन सालों में SSC रिजल्ट की घोषणा की तारीख को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया है जो बोर्ड के मूल्यांकन और रिजल्ट प्रोसेसिंग सिस्टम को दिखाता है।
2024 में गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई को जारी हुआ था।
2025 में यह रिजल्ट 8 मई को जारी कर दिया गया।
अब 2026 में यह रिजल्ट 06 मई को जारी किया जा रहा है।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में जारी होगा गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा में बस आधा घंटे का समय बचा है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 8 बजे होनी है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे। उसके कुछ देर बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर कितने लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा?
साल 2025 में गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए लगभग 7.62 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 7.46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें से 6.20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 15.27 लाख शामिल हुए हैं जिसमें से कक्षा दसवीं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 9 लाख से अधिक है ।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कहां कर सकते हैं चेक
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपनी सीट नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बोर्ड द्वारा SSC रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। कुल मिलाकर छात्र तीन प्लेटफॉर्म पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: सुबह 8 बजे जारी होगा रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Gujarat Board 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा आज (06 मई 2026) सुबह 8 बजे की जाएगी।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट उमंग ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टूडेंट सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर UMANG ऐप खोलें।
सर्च बार में, GSEB या गुजरात बोर्ड टाइप करें और संबंधित सर्विस खोलें।
अगर SSC रिजल्ट 2026 ऑप्शन उपलब्ध है, तो उसे चुनें।
जरूरी लॉगिन डिटेल्स जैसे अपना सीट नंबर और दूसरी मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अपना GSEB SSC रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट करें।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
DigiLocker वेबसाइट खोलें या अपने मोबाइल पर DigiLocker ऐप लॉन्च करें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने आधार-लिंक्ड अकाउंट का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
डैशबोर्ड से, Education या Issued Documents सेक्शन पर जाएं।
जारी करने वाली अथॉरिटीज की लिस्ट में से गुजरात बोर्ड या GSEB चुनें (अगर उपलब्ध हो)।
अपनी सीट नंबर, नाम और जन्म तिथि जैसी ज़रूरी डिटेल्स डालें।
आपका रिकॉर्ड मिल जाने के बाद, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
एडमिशन और रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट ले लें।
सभी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
अगर कोई करेक्शन चाहिए तो स्कूल से कॉन्टैक्ट करें।
जब उपलब्ध हो तो स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट ले लें।
इंटरेस्ट और परफॉर्मेंस के आधार पर अगला एकेडमिक स्ट्रीम तय करें।
क्लास 11 के लिए स्कूल एडमिशन की डेडलाइन चेक करें।
अगर जरूरत हो तो रीचेकिंग या सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए बोर्ड अपडेट्स फॉलो करें।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: 10वीं का रिजल्ट कैसे है अहम?
गुजरात बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट स्टूडेंट्स के लिए एक अहम पड़ाव है क्योंकि यह उनकी अगली पढ़ाई की दिशा तय करता है, जिसमें हायर सेकेंडरी एजुकेशन के लिए स्ट्रीम भी शामिल हैं।
