GSEB HSC Result 2026 Declared Direct Link: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 04 मई 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न वाजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। कक्षा 12वीं साइंस और जनरल स्ट्रीम के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। क्लास 12वीं साइंस के रिजल्ट में कुल 84.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि जनरल स्ट्रीम में कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। गुजराती मीडियम में 84.32% और इंग्लिश मीडियम में कुल 85.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा
इस साल लड़कों का पास परसेंटेज 84.04% रहा, जबकि लड़कियों का पास परसेंटेज थोड़ा बेहतर 84.65% रहा है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और 6 डिजीट के सीट नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
Gujarat Board GSEB HSC Result 2026 LIVE Update Link
ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट पेज खुलेगा। यहां आपको अपने क्रेडेंशियल (सीट नंबर) और कैप्च कोड दर्ज करना है।
यह जानकारी दर्ज करने के बाद Go पर क्लिक करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, व्हॉट्सएप और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी इसी आर्टिकल में दिया गया है।
स्टूडेंट्स WhatsApp के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए वॉट्सएप नंबर +91 63573 00971 पर भेजकर सीधे अपना रिजल्ट पा सकते हैं। वहीं SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
SSC कक्षा के छात्र 56263 पर “SSC [सीटनंबर]” भेजें
वहीं HSC साइंस: 58888111 पर “GJ12S [सीटनंबर]” भेजें
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
गुजरात बोर्ड SSC (10वीं) और HSC (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू हुई कॉपियों की जांच की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने और वेरिफिकेशन के आखिरी स्टेज में है।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2025 में गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले जारी हुआ था और 10वीं का रिजल्ट उसके कुछ दिन बाद आया था। GSEB ने 5 मई को HSC कक्षा की दोनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था जबकि 8 मई को SSC रिजल्ट घोषित किया था। इस साल भी ऐसा ही टाइमलाइन की उम्मीद है। 3 मई को NEET UG 2026 के तुरंत बाद रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
