GSEB SSC 10th Class Result 2026 Direct Link at Official Website gseb.org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में 9 लाख के करीब बच्चे उपस्थित हुए। वह सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी यहां है।

GSEB SSC (10th) Result 2026: LIVE Updates

GSEB SSC Result 2026: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना Seat Number दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालें।

Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कैंडिडेट DigiLocker के जरिए गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले DigiLocker ऐप खोलें या ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार-लिंक्ड अकाउंट से साइन इन करें।

स्टेप 3. ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 4. गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) सेलेक्ट करें।

स्टेप 5. अब SSC Class 10 Result 2026 / Marksheet पर क्लिक करें।

स्टेप 6. अगर पूछा जाए तो सीट नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स डालें।

स्टेप 7. डिजिटल मार्कशीट को भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 8 मई को जारी किया गया था। पिछले एकेडमिक साइकिल में लगभग 6.20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 83.08 फीसदी रहा था जो पूरे राज्य में स्टेबल परफॉर्मेंस लेवल को दिखाता है।

गुजरात स्टेट ओपन स्कूल (GSOS) कैटेगरी में 27.18 परसेंट पास परसेंट रहा। इस सेगमेंट में आमतौर पर कैंडिडेट्स के अलग-अलग एकेडमिक बैकग्राउंड की वजह से कम रिजल्ट आते हैं।