GPSC Recruitment 2026 for 279 Class 1 and Class 2 posts: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने वर्ष 2026 के लिए 279 क्लास-1 और क्लास-2 सरकारी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत तकनीकी, प्रशासनिक और प्रोफेशनल पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें असिस्टेंट इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, टाउन प्लानर, प्रशासनिक अधिकारी समेत कई अहम पद शामिल हैं। छात्र जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या ओजेएएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

GPSC Recruitment 2026: पदों का विवरण

कुल पद: 279

श्रेणी: Class-1 और Class-2

विभाग: विभिन्न राज्य सरकारी विभाग

नौकरी स्थान: गुजरात

GPSC Recruitment 2026: : महत्वपूर्ण तिथियां

GPSC Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

स्टेप 3. अब सामने दिख रहे विकल्पों में से आवेदन करने वाले पद के विज्ञापन का चयन करें।

स्टेप 4. आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5. मांगे गए फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)

स्टेप 7. फाइनल सबमिशन के बाद भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और सेव करें।

GPSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

जीपीएससी भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:

प्रारंभिक परीक्षा

मुख्य परीक्षा (यदि लागू हो)

साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण

दस्तावेज सत्यापन

प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आगे की परीक्षाओं की जानकारी GPSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

GPSC Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)

प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)

विषय:

जनरल स्टडी

संबंधित पद से जुड़ा विषय ज्ञान

निगेटिव मार्किंग: संभावित (पोस्ट-वाइज)

GPSC Recruitment 2026 क्यों है खास?

गुजरात सरकार में स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी

7th Pay Commission के अनुसार वेतन

प्रमोशन और करियर ग्रोथ के बेहतर अवसर

प्रशासनिक और तकनीकी दोनों प्रोफाइल्स के लिए मौका

GPSC Recruitment 2026 के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल

Q1. GPSC भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
A. कुल 279 पद।

Q2. GPSC 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
A. 16 फरवरी 2026।

Q3. GPSC Preliminary Exam कब होगी?
A. 26 अप्रैल 2026।

Q4. क्या OTR अनिवार्य है?
A. हां, One Time Registration अनिवार्य है।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, सिलेबस और रिजल्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से GPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Direct link to apply for GPSC Recruitment 2026