GATE 2027 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। आवेदन की संशोधित तारीख आईआईटी मद्रास की ओर से जारी की गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर GOAPS के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।

इस बार रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले उम्मीदवारों के लिए डिजिलॉकर से जुड़ी प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है। आईआईटी मद्रास के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर के जरिए गेट 2027 आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन की तारीख से पहले अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट तैयार रखने की सलाह दी गई है।

GATE 2027 Registration की नई तारीख

पहले GATE 2027 का आवेदन 14 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 अगस्त 2026 कर दी गई है। सामान्य आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है। इसके बाद लेट फीस के साथ उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

GATE 2027 परीक्षा फरवरी 2027 में छह तारीखों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।

आवेदन से पहले डिजिलॉकर जरूर अपडेट करें

GATE 2027 के लिए भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर के जरिए आवेदन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार डिजिलॉकर से उम्मीदवार की कुछ जानकारी स्वतः प्राप्त की जाएगी। इनमें नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, प्रोफाइल फोटो, पता और वेरिफाइड आईडी कार्ड नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं।

इसलिए उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि DigiLocker में दर्ज जानकारी सही और अपडेटेड है। नाम या जन्मतिथि जैसी जानकारी में गलती होने पर आवेदन प्रक्रिया के दौरान परेशानी हो सकती है।

GATE 2027 फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी तैयार रखनी चाहिए। सामान्य तौर पर इनमें निम्न चीजें शामिल हैं—

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीदवार के हस्ताक्षर

वैध पहचान संबंधी जानकारी

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण

SC/ST जैसी आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

PwD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

Dyslexia संबंधी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

अन्य जरूरी प्रमाणपत्र, जो आवेदन में मांगे जाएं

दस्तावेजों को अपलोड करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए फाइल फॉर्मेट, साइज और अन्य तकनीकी निर्देश जरूर जांचें। अलग-अलग दस्तावेजों के लिए अपलोड स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं।

GATE 2027 में 30 पेपर

GATE 2027 का आयोजन कुल 30 पेपर में किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी पात्रता और विषय के अनुसार पेपर चुन सकेंगे। इस बार Robotics and Automation (RA) को भी GATE के पेपरों में शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान पेपर का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि गलत पेपर चुनने की स्थिति में बाद में बदलाव करना हमेशा संभव नहीं होता।

GATE 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

GATE मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और संबंधित क्षेत्रों के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों तथा डिग्रीधारकों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। GATE स्कोर का इस्तेमाल उच्च शिक्षा में प्रवेश के साथ-साथ कई संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में भी किया जाता है।

GATE 2027 आवेदन कैसे भरें?

रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1. GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. GOAPS Registration लिंक खोलें।

स्टेप 3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4. DigiLocker से जरूरी जानकारी वेरिफाई करें।

स्टेप 5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

स्टेप 6. GATE पेपर और परीक्षा शहरों का चयन करें।

स्टेप 7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

स्टेप 9. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

परीक्षा फरवरी में होगी

GATE 2027 की परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो शिफ्ट में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि रजिस्ट्रेशन की तारीख का इंतजार करने के बजाय अभी से जरूरी दस्तावेज, DigiLocker अकाउंट और शैक्षणिक जानकारी तैयार रखें। इससे आवेदन विंडो खुलने के बाद फॉर्म भरने में जल्दबाजी नहीं होगी।

GATE 2027 Registration Direct Link