आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एग्जाम 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। 19 मार्च को जारी किए गए रिजल्ट में इस परीक्षा को जिन कैंडिडेट्स ने पास किया था वह ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें गेट 2026 का स्कोरकार्ड?

गेट 2026 का स्कोरकार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर GOAPS पोर्टल एक्सेस करें।

अब गेट 2026 स्कोरकार्ड पर क्लिक करें।

अब एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज कर Log in पर क्लिक करें।

WBJEE Registration Date 2026: पश्चिम बंगाल जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है बंद, लास्ट डेट से पहले भरें फॉर्म; यहां देखें पूरी जानकारी

अब “डाउनलोड स्कोरकार्ड” ऑप्शन पर क्लिक करें।

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

बता दें कि GATE एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2026 को हुआ था। एग्जाम में तीन तरह के सवाल थे जैसे: मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs), मल्टीपल-सिलेक्ट सवाल (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)। इसकी प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी और कैंडिडेट्स को 1 मार्च, 2026 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका मिला था। इसके बाद आईआईटी गुवाहाटी ने 19 मार्च को गेट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया था।

3 साल तक वैलिड रहेगा गेट का स्कोरकार्ड

GATE 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से 3 साल तक के लिए वैलिड रहेगा। इस स्कोर के आधार पर छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी और आईआईएससी में एमटेक और पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा, भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे ओनएनजीसी, आईओसीएल, गेल और एनटीपीसी में भर्ती के लिए भी गेट स्कोर को ही मुख्य आधार माना जाता है।

क्या जानकारी मिलेगी स्कोरकार्ड में?

गेट स्कोरकार्ड में 100 में से रॉ मार्क्स, 1000 में से नॉर्मलाइज्ड GATE स्कोर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) दी जाती है। इसमें संबंधित पेपर के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स भी लिस्ट किए गए हैं, जो रिजल्ट का कॉन्टेक्स्ट देते हैं।