GATE Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 (GATE 2026) रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी ने पहले ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया था। 7 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए वह 19 मार्च को रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। हालांकि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 28 मार्च से शुरू होगी जो 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

गेट 2026 परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी एनरोलमेंट ID और पासवर्ड से वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। रिजल्ट में उम्मीदवारों को उनका क्वालीफाइंग स्टेटम मिल जाएगा। स्कोर की पूरी जानकारी स्कोरकार्ड में उपलब्ध होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उन्हें आगे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार में टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू, 12वीं का रिजल्ट जल्द ही होगा जारी

आईआईटी में एडमिशन के लिए COAP और एनआईटी में एडमिशन के लिए CCMT के माध्यम से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IISc में एम.टेक (M.Tech) और पीएचडी (Ph.D) कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा।

देश के टॉप 20 आईआईटी संस्थान

एडमिशन प्रोसेस में जाने से पहले उम्मीदवारों को देश के टॉप आईआईटी संस्थानों के बारे में जान लेना चाहिए। यहां हम आपको NIRF रैंकिंग 2025 के आधार पर देश के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची के बारे में बता रहे हैं।

रैंकसंस्थान का नामशहरराज्यप्रकार
1भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras)चेन्नईतमिलनाडुपब्लिक
2भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi)नई दिल्लीदिल्लीपब्लिक
3भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay)मुंबईमहाराष्ट्रपब्लिक
4भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur)कानपुरउत्तर प्रदेशपब्लिक
5भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur)खड़गपुरपश्चिम बंगालपब्लिक
6भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee)रुड़कीउत्तराखंडपब्लिक
7भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati)गुवाहाटीअसमपब्लिक
8भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (IIT Hyderabad)हैदराबादतेलंगानापब्लिक
9राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)तिरुचिरापल्लीतमिलनाडुपब्लिक
10भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (IIT Indore)इंदौरमध्य प्रदेशपब्लिक
11भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) वाराणसीवाराणसीउत्तर प्रदेशपब्लिक
12भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IIT Gandhinagar)गांधीनगरगुजरातपब्लिक
13भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar)भुवनेश्वरओडिशापब्लिक
14वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT Vellore)वेल्लोरतमिलनाडुप्राइवेट
15भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (IIT Patna)पटनाबिहारपब्लिक
16भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur)जोधपुरराजस्थानपब्लिक
17अन्ना यूनिवर्सिटीचेन्नईतमिलनाडुपब्लिक
18जादवपुर यूनिवर्सिटीकोलकातापश्चिम बंगालपब्लिक
19भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (IIT Ropar)रूपनगरपंजाबपब्लिक
20वीआईटी-एपी यूनिवर्सिटीअमरावतीआंध्र प्रदेशप्राइवेट