COAP 2026 Schedule Out at coap2026.iitr.ac.in: गेट 2026 का रिजल्ट 20 मार्च 2026, शुक्रवार को आईआईटी गुवाहाटी ने जारी कर दिया। इस रिजल्ट के आने के बाद आईआईटी रुड़की ने कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) 2026 का पूरा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। COAP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर शुरू होगा। जिन कैंडिडेट्स ने GATE 2026 के अलावा गेट 2025 या 2024 में क्वालिफाई किया है वह इस प्रोसेस का हिस्सा बन सकते हैं।

किसके लिए होता है COAP पोर्टल का इस्तेमाल?

बता दें कि COAP 2026 पोर्टल का इस्तेमाल मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) प्रोग्राम में एडमिशन और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के जरिए पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में भर्ती के लिए किया जाता है। इसके तहत उम्मीदवार MTech एडमिशन या जॉब्स के लिए हर इंस्टीट्यूट या PSU में अलग से अप्लाई कर सकते हैं।

GATE 2026 Result Declared

कौन कर सकता है अप्लाई?

COAP 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन वहीं कैंडिडेट कर सकते हैं जिनके पास वैलिड गेट स्कोर कार्ड (GATE 2026, 2025 या 2024 में उत्तीर्ण) है। आईआईटी गुवाहाटी ने 19 मार्च को गेट 2026 का परिणाम घोषित किया है। आवेदकों को एमटेक में प्रवेश या नौकरी के लिए प्रत्येक संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में अलग-अलग आवेदन करना होगा। प्रवेश और नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) के माध्यम से ऑफर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन संस्थानों के लिए खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं कैंडिडेट

आईआईटी बेंगलुरु आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी हैदराबाद जैसे आईआईटी संस्थान सीओएपी काउंसलिंग में भाग लेते हैं।

COAP 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतिथि
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का पहला राउंड11 से 13 मई, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का दूसरा राउंड17 से 20 मई, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का तीसरा राउंड24 से 27 मई, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का चौथा राउंड31 मई, 3 जून, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का 5वां राउंड5 से 10 जून, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का छठा राउंड13 से 17 जून, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का 7वां राउंड20 से 23 जून, 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का 8वां राउंड27 जून 2020 से 1 जुलाई 2026 तक
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का 9वां राउंड3 से 5 जुलाई 2026
सीएओपी 2026 सीट आवंटन का 10वां राउंड8 से 10 जुलाई, 2026