ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 7 फरवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा में उपस्थित होने के लिए तैयार हैं। 7, 8, 14 और 15 फरवरी को यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था उनके एडमिट कार्ड पिछले महीने जारी हो गए थे। अब IIT गुवाहाटी ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। एग्जाम देने के लिए जाने वाले उम्मीदवारों को इस गाइडलाइन का पालन करना होगा।

एडमिट कार्ड को वेरिफाई जरूर कर लें

परीक्षा में शामिल होने वाले जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें। साथ ही उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। एग्जाम हॉल में एंट्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं ताकि आखिरी समय में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

CUET UG 2026 Registration Last Date Today: सीयूईटी यूजी में आवेदन की अंतिम तिथि आज, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई, जानें फीस, एग्जाम डेट और पूरा प्रोसेस

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट इन बातों का रखें ध्यान

GATE 2026 एग्जाम हर दिन दो शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगी। स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।

गेट बंद होने के बाद कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिलेगी। एंट्री से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड होगा और स्क्रीन पर एक वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जाएगा। एग्जामिनेशन हॉल में पर्सनल कैलकुलेटर और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।

एग्जाम सेंटर पर GATE 2026 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लानी होगी। पेपर का साइज़ A4 होना चाहिए। एडमिट कार्ड के अलावा, कैंडिडेट्स को एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो ID प्रूफ भी लाना चाहिए। एक्सेप्टेबल फोटो ID में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, या PAN कार्ड शामिल हैं। ID वही होनी चाहिए जो रजिस्ट्रेशन के समय इस्तेमाल की गई थी। ID प्रूफ की फोटोकॉपी अलाउड नहीं है।

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से मना है। सेंटर के अंदर बैग और स्टडी मटीरियल भी अलाउड नहीं है।