ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2026.iitg.ac.in पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दोनों जारी कर दी हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह पोर्टल पर जाकर एनरोलमेंट ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

30 सब्जेक्ट के लिए आंसर की जारी

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 सब्जेक्ट के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन IIT गुवाहाटी ने किया था। पेपर में कई फॉर्मेट में सवाल थे, जिसमें मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQs), मल्टीपल सिलेक्ट सवाल (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) सवाल शामिल थे।

CTET Answer Key 2026 LIVE Updates

आंसर की पर दर्ज कराएं आपत्ति

गेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही IIT गुवाहाटी ने ऑफिशियल पोर्टल पर ऑब्जेक्शन विंडो का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। कैंडिडेट तय समय के अंदर आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के लिए शुल्क लगेगा। बाद में एग्जाम अथॉरिटी द्वारा सभी वैलिड चैलेंज को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर की पब्लिश की जाएगी और आखिर में रिजल्ट जारी होगा।

रिजल्ट कब होगा जारी?

GATE 2026 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। IIT गुवाहाटी इस परीक्षा का परिणाम 19 मार्च को घोषित करेगा। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार MTech और PhD सहित पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं। IITs, NITs और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूशन्स में भी उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही पूरे देश में कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में रिक्रूटमेंट के लिए भी कैंडिडेट पात्र हो जाएंगे।