FSSAI Recruitment 2026: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्रुप A और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) एवं शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एफएसएसएआई के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
FSSAI Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू 6 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026
पात्रता निर्धारण की तिथि 26 जून 2026
FSSAI Vacancy 2026: पदों का विवरण
एफएसएसएआई द्वारा कुल 15 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पद का नाम रिक्तियां
जॉइंट डायरेक्टर 3
मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 2
जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II 10
शैक्षणिक योग्यता
जॉइंट डायरेक्टर: उम्मीदवार केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, सरकारी विश्वविद्यालय, मान्यता प्राप्त शोध संस्थान, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, वैधानिक निकाय या स्वायत्त संगठन में कार्यरत अधिकारी होना चाहिए।
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा MBA, लॉ, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, लाइफ साइंस, वेटरिनरी साइंस, एग्रीकल्चर या संबंधित विषयों में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।
मैनेजर (आईटी): उम्मीदवार के पास BTech, MTech, MCA या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अधिसूचना में निर्धारित सेवा शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II: आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कार्यालय कार्य, डायरी एवं डिस्पैच प्रबंधन तथा कंप्यूटर टाइपिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
आयु सीमा: एफएसएसएआई भर्ती 2026 में प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि यानी 26 जून 2026 तक 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया और नियुक्ति अवधि
इन पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) अथवा फॉरेन सर्विस टर्म्स के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार प्रारंभिक कार्यकाल एक वर्ष, दो वर्ष या तीन वर्ष का हो सकता है। संगठन की आवश्यकता और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1. एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. “Jobs@FSSAI (Careers)” सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6. आवेदन फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Direct link to apply for FSSAI Recruitment 2026
