तेलंगाना में रहकर UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग लेने का एक सुनहरा मौका है। दरअसल, तेलंगाना बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट ने फ्री लॉन्ग-टर्म कोचिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रोग्राम के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें मंथली 5000 रुपए का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

17 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, इस कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 जुलाई से होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 07 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tgbcstudycircle.cgg.gov.in पर जाना होगा। यह कोचिंग तेलंगाना BC एम्प्लॉयबिलिटी स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर (TGBCESDTC) द्वारा TG BC स्टडी सर्कल, सैदाबाद, हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

भारत में विदेशी छात्रों की संख्या 10 साल में 47% बढ़ी, कर्नाटक सबसे पसंदीदा राज्य, पंजाब दूसरे नंबर पर

100 उम्मीदवारों का होगा चयन

कोचिंग प्रोग्राम की शुरुआत 24 अगस्त, 2026 से शुरू होकर मई 2027 तक चलेगी। इस दौरान डिपार्टमेंट की ओर से कुल 150 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 100 उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए किया जाएगा। 50 उम्मीदवार पहले ही UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) प्रीलिमिनरी क्वालिफाई कर चुके हैं। उन्हें एलिजिबिलिटी कंडीशंस के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट दिए बिना सीधे एडमिशन दिया जाएगा।

फ्री कोचिंग के साथ महीने के 5000 रुपए भी मिलेंगे

इस स्कीम के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें अटेंडेंस की जरूरतों के हिसाब से 5,000 रुपये का मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 5,000 रुपये की एक बार की बुक ग्रांट, स्टडी सर्कल लाइब्रेरी का एक्सेस और अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स से कोचिंग की सुविधा मिलेगी। प्रोग्राम में रेगुलर सब्जेक्ट-वाइज टेस्ट, इवैल्यूएशन और फीडबैक सेशन शामिल होंगे ताकि कैंडिडेट्स को UPSC प्रीलिमिनरी और मेन दोनों एग्जाम की तैयारी में मदद मिल सके।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोचिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को UPSC CSE 2027 की सभी शर्तों को भी पूरा करना होगा।

गांव के एप्लीकेंट्स के लिए परिवार की सालाना इनकम 1.5 लाख रुपये और शहर के एप्लीकेंट्स के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

जो कैंडिडेट अप्लाई करेंगे वह किसी जॉब का हिस्सा नहीं होने चाहिए। इसके अलावा कोई दूसरा कोर्स का भी हिस्सा नहीं होने चाहिए। साथ ही किसी सरकारी कोचिंग प्रोग्राम के लाभार्थी भी नहीं होने चाहिए।

तेलंगाना UPSC कोचिंग 2027: महत्वपूर्ण डेट्स

इवेंटडेट
अधिसूचना जारी14 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू17 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 अगस्त 2026
हॉल टिकट डाउनलोड13 अगस्त 2026 से
स्क्रीनिंग टेस्ट16 अगस्त 2026
परिणाम घोषित19 अगस्त 2026
दस्तावेज़/प्रमाणपत्र सत्यापन21 अगस्त 2026 से
कक्षाएं शुरू24 अगस्त 2026