Nobel Prize in Physics 2026: साल 2026 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। बेल्जियम में जन्मे अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फ्रांसिस हैल्जेन (Francis Halzen) को इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 6 अक्टूबर 2026 को पुरस्कार की घोषणा की।
फ्रांसिस हैल्जेन को यह प्रतिष्ठित सम्मान आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्ज़र्वेटरी (IceCube Neutrino Observatory) में निर्णायक योगदान और खगोलीय स्रोतों से आने वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।
हैल्जेन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन से जुड़े हैं। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार उनका जन्म 1944 में बेल्जियम के टिएनेन में हुआ था और उन्होंने 1969 में केयू लोवेन से पीएचडी पूरी की थी।
किस काम के लिए मिला Nobel Prize?
नोबेल कमेटी के अनुसार फ्रांसिस हैल्जेन को पुरस्कार देने की वजह है, आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में रिएक्टर योगदान और खगोलभौतिकीय उत्पत्ति वाले उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज। न्यूट्रिनो बेहद छोटे और मुश्किल से पकड़ में आने वाले कण हैं। ये पदार्थ के साथ बहुत कम प्रतिक्रिया करते हैं।
इसी वजह से इन्हें अक्सर ‘घोस्ट पार्टिकल’ यानी भूत कण भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक न्यूट्रिनो पृथ्वी और हमारे शरीर से भी लगातार गुजरते रहते हैं, लेकिन आम तौर पर उनका पता लगाना बेहद मुश्किल होता है।
IceCube Neutrino Observatory क्या है ?
फ्रांसिस हैल्जेन के काम का सबसे अहम हिस्सा आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी है। यह अंटार्कटिका में दक्षिणी ध्रुव यानी साउथ पोल के नीचे बर्फ में बनाया गया एक विशाल न्यूट्रिनो डिटेक्टर है। यह करीब एक घन किलोमीटर बर्फ में लगे हजारों लाइट सेंसर की मदद से न्यूट्रिनो से जुड़ी बेहद कमजोर रोशनी के संकेतों को पकड़ता है।
जब कोई न्यूट्रिनो बर्फ में मौजूद परमाणु के नाभिक के साथ बहुत दुर्लभ प्रतिक्रिया करता है, तो उससे पैदा होने वाले संकेतों को सेंसर रिकॉर्ड करते हैं। यही तकनीक वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की बेहद ऊर्जावान घटनाओं को समझने में मदद करती है।
न्यूट्रिनो को ‘घोस्ट पार्टिकल’ क्यों कहते हैं?
न्यूट्रिनो पर कोई विद्युत आवेश नहीं होता और ये पदार्थ के साथ बेहद कमजोर तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं। यही कारण है कि वे बिना ज्यादा प्रभावित हुए बहुत लंबी दूरी तय कर सकते हैं। यानी दूर अंतरिक्ष में पैदा हुआ कोई हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो पृथ्वी तक पहुंच सकता है और वैज्ञानिक उसके जरिए उस ब्रह्मांडीय घटना के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं जहां वह पैदा हुआ था।
इसी वजह से न्यूट्रिनो को ‘ब्रह्मांड के संदेशवाहक’ भी कहा जाता है। इनके अध्ययन से वैज्ञानिक दूर स्थित आकाशगंगाओं और बेहद शक्तिशाली ब्रह्मांडीय घटनाओं के बारे में नई जानकारी हासिल कर सकते हैं।
IceCube से कैसे मिलती है ब्रह्मांड की जानकारी?
न्यूट्रिनो की खासियत यह है कि वे दूसरे कई प्रकार के कणों की तुलना में पदार्थ से बहुत कम प्रभावित होते हैं। इसलिए वे अपने स्रोत से पृथ्वी तक की यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी को काफी हद तक बरकरार रखते हैं।
आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी की मदद से वैज्ञानिक ऐसे न्यूट्रिनो का अध्ययन कर सकते हैं जो ब्रह्मांड की बेहद ऊर्जावान घटनाओं से आते हैं। इनमें विस्फोट करने वाले तारों और दूसरी अत्यधिक ऊर्जावान खगोलीय घटनाओं से जुड़े स्रोत शामिल हो सकते हैं। इससे खगोल विज्ञान में एक नया रास्ता खुला है, जिसमें प्रकाश के अलावा न्यूट्रिनो के जरिए भी ब्रह्मांड को समझने की कोशिश की जाती है।
Francis Halzen की प्रोफाइल
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| नाम | फ्रांसिस हैल्जेन |
| जन्म | वर्ष 1944 |
| जन्म स्थान | टिएनेन, बेल्जियम |
| क्षेत्र | कण भौतिकी, न्यूट्रिनो भौतिकी |
| पीएचडी | 1969, केयू ल्यूवेन |
| संस्थान | यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कॉन्सिन-मैडिसन |
| नोबेल प्राइस | फिजिक्स, 2026 |
| पुरस्कार का कारण | आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी और हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज |
| पुरस्कार राशि | 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर |
Nobel Prize 2026: आगे किन पुरस्कारों की घोषणा होगी?
2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है। भौतिकी के बाद रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र समेत अन्य श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद अब दुनिया की नजर बाकी Nobel Prize 2026 घोषणाओं पर है।
