Explained Work From Home Jobs Fraud: डिजिटल दौर में Work From Home Jobs यानी घर से काम करने वाली नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ी है। स्टूडेंट्स, गृहिणियां, फ्रीलांसर और नौकरी की तलाश कर रहे लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे कमाई के अवसर तलाशते हैं। लेकिन इसी बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने फर्जी वर्क फ्रोम होम जॉब्स और ऑनलाइन जॉब स्कैम का जाल भी फैला दिया है। कई बार लोग आसान काम के बदले ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या पैसे तक गंवा देते हैं।

इस एक्सप्लेनर में जानेंगे कि Work From Home Job Fraud क्या है, ठग कैसे लोगों को फंसाते हैं, फर्जी नौकरी की पहचान कैसे करें और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन काम कैसे खोजें।

Work From Home Job Fraud क्या होता है?

वर्क फ्रोम होम जॉब फ्रोड एक ऐसा ऑनलाइन स्कैम है जिसमें ठग नौकरी देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। इसमें अक्सर, फर्जी कंपनी या वेबसाइट बनाई जाती है, आकर्षक सैलरी का लालच दिया जाता है, रजिस्ट्रेशन फीस या सिक्योरिटी मनी मांगी जाती है, बैंक अकाउंट, आधार, पैन जैसी निजी जानकारी मांगी जाती है और बाद में संपर्क बंद कर दिया जाता है। ठगों का उद्देश्य नौकरी देना नहीं बल्कि पैसे या व्यक्तिगत जानकारी हासिल करना होता है।

Work From Home Jobs में होने वाले प्रमुख फ्रॉड कौन-कौन से हैं?

Registration Fee Scam: रजिस्ट्रेशन फीस स्कैम सबसे आम तरीका है। इसमें ठग नीचे दिए गए कारण बताकर लोगों को ठगते हैं।

“जॉब शुरू करने से पहले ₹500-₹5000 जमा करें”

“सिक्योरिटी फीस देने के बाद काम मिलेगा”

“ट्रेनिंग फीस जमा करनी होगी”

अगर आपको भी इस तरह के झांसे दिए जाते हैं तो सावधान रहें क्योंकि कंपनियां नौकरी देने के लिए उम्मीदवारों से पैसे नहीं मांगतीं।

Data Entry Job Scam: डाटा एंट्री जॉब्स के नाम पर सबसे ज्यादा धोखाधड़ी होती है। इसमें ठग इस तरह के दावे करते हैं।

“रोजाना कुछ घंटे काम करें और हजारों रुपये कमाएं”

“बिना अनुभव के बड़ी कमाई होगी”

बाद में उम्मीवारों से फर्जी एग्रीमेंट साइन करवाया जाता है और टारगेट पूरा न होने पर जुर्माना मांगा जाता है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

Fake Online Interview Scam: कुछ ठग बड़ी कंपनियों के नाम से इंटरव्यू लेते हैं, जिसमें वह फर्जी ईमेल भेजते हैं, नकली वेबसाइट बनाते हैं और वीडियो कॉल पर इंटरव्यू का नाटक करते हैं और पूरी प्रक्रिया होने के बाद उम्मीदवार से नौकरी देने के नाम पर पैसे मांगते हैं।

Part-Time Job Scam

सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप पर ऐसे मैसेज आते हैं, जिसमें इस तरह के दावे किए जाते हैं।

“दिन में 2 घंटे काम करें और ₹30,000 कमाएं”

“मोबाइल से घर बैठे कमाई करें”

अक्सर ये निवेश या टास्क पूरा करने वाले फ्रॉड होते हैं, जिसमें उम्मीदवार के द्वारा टास्क पूरा करने की प्रोसेस के नाम पर और टास्क पूरा न होने की सूरत में पैसे मांगे जाते हैं।

Fake Freelancing Scam: कुछ लोग फर्जी क्लाइंट बनकर लोगों के मुफ्त में काम करवाते हैं और काम पूरा होने के बाद पेमेंट के समय गायब हो जाते हैं या नकली पेमेंट लिंक भेजते हैं।

फर्जी Work From Home Job की पहचान कैसे करें?

बहुत ज्यादा सैलरी का लालच: अगर कोई कंपनी बिना अनुभव के 50,000 हजार से 1लाख प्रति माह की कमाई या दिन में कुछ घंटे काम के बदले बड़ी कमाई होने जैसे दावे कर रही है, तो सावधान रहें।

कंपनी की जानकारी जांचें: जॉब स्वीकार करने से पहले देखें कि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है या नहीं, LinkedIn प्रोफाइल मौजूद है या नहीं, कंपनी का पता और संपर्क नंबर सही है या नहीं और इंटरनेट पर कंपनी के रिव्यू क्या हैं।

ईमेल एड्रेस ध्यान से देखें: असली कंपनियां आमतौर पर आधिकारिक डोमेन वाले ईमेल का इस्तेमाल करती हैं, जैसे name@company.com और संदिग्ध ईमेल Gmail/Yahoo से आए नौकरी ऑफर और गलत स्पेलिंग वाले कंपनी नाम का इस्तेमाल करते हैं।

नौकरी के लिए पैसे मांगना बड़ा खतरा: वर्क फ्रोम होम या ऑनलाइन वर्क देने का दावा करने वाला कोई शख्स या कंपनी आपसे पहले कहती है कि पैसे जमा करें, लॉगिन फीस भरें या सिक्योरिटी डिपॉजिट करें तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है सावधान रहें।

निजी जानकारी साझा न करें: ऑनलाइन जॉब्स या वर्क फ्रोम होम का ऑफर देने वाले ऑफर्स के शुरुआती चरणों में अपना बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड की जानकारी या कोई दूसरा ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड, आधार की जानकारी बिल्कुल न दें।

असली Work From Home Job कैसे खोजें?

अगर आप एक वर्क फ्रोम होम जॉब्स या ऑनलाइन वर्क की तलाश में हैं, तो इसके लिए एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, जिसमें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, LinkedIn, Naukri, Indeed और सरकारी रोजगार पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

कौन-कौन सी Work From Home Jobs सुरक्षित हो सकती हैं?

Content Writing

आर्टिकल लिखना

ब्लॉग लेखन

कॉपी राइटिंग

Online Teaching

ऑनलाइन ट्यूटर

भाषा प्रशिक्षण

कोर्स बनाना

Freelancing

ग्राफिक्स डिजाइनिंग

वीडियो एडिटिंग

प्रोग्रामिंग

डिजिटल मार्केटिंग

Customer Support Jobs

कई कंपनियां रिमोट कस्टमर सपोर्ट की सुविधा देती हैं, जिसमें आप घर बैठकर कंपनी के कस्टमर केयर डिपार्टमेंट में ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा कर सकते हैं।

अगर Work From Home Fraud हो जाए तो क्या करें?

अगर आपके साथ ऑनलाइन जॉब फ्रॉड हुआ है तो तुरंत नीचे बताए गए काम करें।

साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत: भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें: अगर पैसे की ठगी हुई है तो तुरंत 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

बैंक को जानकारी: अगर ठगों ने आपसे आपकी बैंक की जानकारी ली है, तुरंत बैंक को सूचित करें, कार्ड ब्लॉक करवाएं, अपने नेट बैकिंग और एटीएम का पासवर्ड बदलें।

Work From Home Job Fraud से बचने के 10 गोल्डन नियम

  1. नौकरी पाने के लिए कभी पैसे न दें।
  2. कंपनी की पूरी जांच करें।
  3. अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  4. OTP और बैंक जानकारी साझा न करें।
  5. बहुत ज्यादा कमाई वाले ऑफर से सावधान रहें।
  6. सोशल मीडिया जॉब ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें।
  7. ऑफर लेटर की जांच करें।
  8. कंपनी की वेबसाइट और रिव्यू देखें।
  9. फर्जी इंटरव्यू से सावधान रहें।
  10. संदेह होने पर साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Jansatta Education Expert Conclusion

Work From Home Jobs आज रोजगार का अच्छा विकल्प बन चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन दुनिया में सावधानी बेहद जरूरी है। किसी भी नौकरी ऑफर को स्वीकार करने से पहले कंपनी की जांच करें, पैसे मांगने वाले ऑफर से दूर रहें और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें। याद रखें असली नौकरी पैसे मांगकर नहीं, बल्कि आपकी योग्यता के आधार पर मिलती है। थोड़ी सतर्कता आपको ऑनलाइन जॉब फ्रॉड से बचा सकती है।