सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिवैल्यूएशन प्रोसेस को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार गड़बड़ी की बात को स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि इसमें सुधार के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और सभी स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इस प्रक्रिया में कोई जानबूझकर की गई लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे का हल जरूर निकाला जाएगा- धर्मेंद्र प्रधान

गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्टूडेंट्स ने जो शिकायतें उठाई हैं उनका हल निकाले बिना इस मुद्दे को छोड़ा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि CBSE ने पहली बार पूरी तरह से डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम शुरू किया है, जिसका मकसद ट्रांसपेरेंसी को बेहतर बनाना और रिवैल्यूएशन प्रोसेस को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाना है। नए सिस्टम के तहत, स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी देख सकते हैं और रिजल्ट में मिले मार्क्स को वेरिफाई करा सकते हैं, लेकिन बोर्ड की इस प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

नीट यूजी फीस रिफंड के लिए 1 महीने का समय और मिला, NTA ने बढ़ाई डेडलाइन; 13 लाख कैंडिडेट्स कर चुके हैं आवेदन

IIT कानपुर और IIT मद्रास का मिला टेक्निकल सपोर्ट

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने अपनी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया है जिसमें से 4 लाख के करीब स्टूडेंट्स पहले ही अपनी स्कैन की हुई आंसर शीट देख चुके हैं, जिसमें करीब 11 लाख आंसर कॉपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इस प्रोसेस के पीछे टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख और उसे मजबूत करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर और IIT मद्रास जैसे बड़े इंस्टीट्यूशन से टेक्निकल सपोर्ट भी लिया है।

‘स्टूडेंट्स कि शिकायतों का जल्द होगा निपटारा’

शिक्षा मंत्री ने इस दौरान ये माना कि बोर्ड के रिवैल्यूएशन प्रोसेस में टेक्निकल दबाव के चलते “कुछ कमियां” सामने आईं हैं। उन्होंने कहा, “सरकार कुछ गड़बड़ियों को मानती है और जिम्मेदारी लेती है। साथ ही यह सरकार सुधार के उपायर करने का वादा भी करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को सभी पेंडिंग स्टूडेंट शिकायतों का समय पर निपटारा पक्का करने का निर्देश दिया गया है।