केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2026 को लगातार नौवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने घोषणा की कि देश के प्रत्येक ज़िले में कम से कम एक बालिका छात्रावास की स्थापना की जाएगी और पूर्वोत्तर भारत में एक नए डिज़ाइन संस्थान की शुरुआत की जाएगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ को सहयोग देने का प्रस्ताव है, जिसके तहत देश के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में कंटेंट लैब्स स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, एनडीए सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों के आसपास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करेगी।
बजट में मानसिक स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा पर विशेष ज़ोर दिया गया है। सरकार तीन नए राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) स्थापित करेगी और सात मौजूदा संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही, देशभर में 1,000 मान्यता प्राप्त भारतीय क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का एक नेटवर्क बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने सात नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, निमहांस-2 (NIMHANS-2) की स्थापना की जाएगी।
Budget 2026/FM Nirmala Sitharaman Speech LIVE
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला शिक्षा और रोजगार के लिए पिटारा
शिक्षा और रोजगार के लिए मोदी सरकार की छह बड़ी घोषणाएं
- सरकार देश के हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाएगी।
बड़े इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स सेंटर्स के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप को सपोर्ट करेगी।
- वेटेरिनरी कॉलेजों, अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स के लिए लोन से जुड़ी कैपिटल सब्सिडी सपोर्ट स्कीम का प्रस्ताव।
3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव।
- अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के खर्च के साथ बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव।
15,000 सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट लैब स्थापित करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई को सपोर्ट देने का प्रस्ताव।
पिछले बजट में किए गए वादे
पिछले साल के केंद्रीय बजट में सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए थे। सरकार ने अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटें जोड़ने का वादा किया था। इसके साथ ही 2014 के बाद स्थापित किए गए IITs के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी।
शिक्षा बजट और जीडीपी का सवाल
शिक्षा क्षेत्र लंबे समय से मांग करता आ रहा है कि सार्वजनिक शिक्षा पर जीडीपी का कम से कम 6 प्रतिशत खर्च किया जाए। हालांकि, बजट 2025 में शिक्षा मंत्रालय को 1,28,650.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो 2024 के मुकाबले 6.65 प्रतिशत अधिक था। वर्ष 2024 में शिक्षा क्षेत्र को 1.12 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जो 2023 की तुलना में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि थी।
UGC, NCERT और अन्य संस्थानों को बढ़ा समर्थन
2025 के बजट में सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), एनसीईआरटी (NCERT) और शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली अन्य संस्थाओं के बजट में भी बढ़ोतरी की थी। इससे पाठ्यक्रम सुधार, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के क्रियान्वयन, डिजिटल कंटेंट और शिक्षक प्रशिक्षण को गति मिली।
बजट 2026 से क्या हैं उम्मीदें?
शिक्षा विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बजट 2026-27 में सरकार
ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक स्कूलों की संख्या बढ़ाने,
छात्रवृत्ति योजनाओं को मजबूत करने,
डिजिटल और स्किल-आधारित शिक्षा पर जोर देने,
और उच्च शिक्षा व मेडिकल सीटों के विस्तार के लिए ठोस वित्तीय प्रावधान कर सकती है।
साथ ही, कक्षा 8 के बाद स्कूल छोड़ने की समस्या को रोकने के लिए आवासीय विद्यालयों, परिवहन सुविधा और छात्र सहायता योजनाओं की घोषणा भी संभव मानी जा रही है।
अब सभी की निगाहें बजट 2026-27 पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र की इन चुनौतियों से निपटने के लिए कितने बड़े कदम उठाती है।
Education Budget 2026 LIVE: मानसिक स्वास्थ्य और ट्रॉमा केयर
यह कहते हुए कि उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए कोई राष्ट्रीय संस्थान नहीं हैं, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा: "इसलिए हम एक NIMHANS-2 स्थापित करेंगे और रांची और तेजपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को क्षेत्रीय शीर्ष संस्थानों के रूप में अपग्रेड करेंगे।"
आपात स्थिति परिवारों, विशेष रूप से गरीबों और कमजोर लोगों को, अप्रत्याशित खर्चों के सामने ला देती है। उन्होंने कहा कि हम जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करके इन क्षमताओं को मजबूत करेंगे और 50% बढ़ाएंगे।
Education Budget 2026 LIVE: मोदी सरकार लाएगी दिव्यांगजन कौशल योजना
वित्त मंत्री ने बजट की घोषणा करते हुए कहा कि IT, AVGC सेक्टर, हॉस्पिटैलिटी और फूड एंड बेवरेजेज सेक्टर टास्क-ओरिएंटेड और प्रोसेस-ड्रिवन रोल देते हैं, जो दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त हैं। हम हर दिव्यांग ग्रुप के लिए इंडस्ट्री से संबंधित और कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग के ज़रिए सम्मानजनक रोज़गार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।
Education Budget 2026 LIVE: नौकरियों के लिए बनेगा नया इकोसिस्टम
बजट भाषण 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा। यह पहल स्थानीय शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के लिए नौकरियों का एक नया इकोसिस्टम बनाएगी।
Education Budget 2026 LIVE: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी
केंद्र सरकार मौजूदा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करके एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनाने का प्रस्ताव दे रही है। यह एकेडमिक जगत, इंडस्ट्री और सरकार के बीच एक पुल का काम करेगा।
Education Budget 2026 LIVE: उच्च शिक्षा क्षेत्र निवेश करेगी मोदी सरकार
बजट भाषण 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, लड़कियों के हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा, "हर जिले में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल बनाया जाएगा," और सरकार का ध्यान शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर है, खासकर लड़कियों के लिए।
Education Budget 2026 LIVE: ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगी मजबूती
बजट भाषण 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत का एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर एक बढ़ती हुई इंडस्ट्री है, जिसके लिए 2030 तक 2 मिलियन प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होगी। मैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़, मुंबई को 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव करती हूं।
Education Budget 2026 LIVE: मोदी सरकार का शिक्षा में बड़ा निवेश
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2026 में उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के तहत नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, गर्ल्स हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम प्रस्तावित किए हैं।
Education Budget 2026 LIVE: केंद्र सरकार की मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता
केंद्र सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में उत्तर भारत में NIMHANS 2 स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है, जो एक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान होगा और साथ ही रांची संस्थान को भी अपग्रेड किया जाएगा।
Education Budget 2026 LIVE: राजकोषीय घाटा की दर तय की गई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026 में बताया कि वित्त वर्ष '27 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.3 प्रतिशत तय किया गया है, जो वित्त वर्ष '26 के 4.4 प्रतिशत से कम है।
Education Budget 2026 LIVE: लोन से जुड़ी पूंजी सब्सिडी सहायता योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2026 में केंद्रीय बजट 2026 में पशु चिकित्सा कॉलेजों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी के लिए लोन से जुड़ी पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: मोदी सरकार खोलेगी देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
बालिका शिक्षा पर गंभीरता से कदम उठाते हुए वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की योजना की जानकारी देते हुए बजट भाषण में बताया कि केंद्र सरकार देश के हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव दे रही है।
Education Budget 2026 LIVE: WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026 में गुजरात के जामनगर में WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा
2026-27 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का प्रस्ताव है।
Education Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला शिक्षा और रोजगार के लिए पिटारा
शिक्षा और रोजगार के लिए मोदी सरकार की छह बड़ी घोषणाएं
1. सरकार देश के हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाएगी।
2. बड़े इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स सेंटर्स के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप को सपोर्ट करेगी
3. वेटेरिनरी कॉलेजों, अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स के लिए लोन से जुड़ी कैपिटल सब्सिडी सपोर्ट स्कीम का प्रस्ताव।
4. 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव।
5. अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के खर्च के साथ बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव।
6. 15,000 सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट लैब स्थापित करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई को सपोर्ट देने का प्रस्ताव।
Education Budget 2026 LIVE: खेल क्षेत्र को बदलने के लिए मोदी सरकार का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की योजना को गिनाते हुए बजट भाषण 2026 में कहा, सरकार ने अगले दशक में खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन को सपोर्ट देने का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: शिक्षा बजट 2026 लाइव अपडेट: IIMs देंगे 10 हजार गाइड को ट्रेनिंग
बजट भाषण 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, IIMs के सहयोग से 12-हफ़्ते के ट्रेनिंग कोर्स में 10,000 टूरिस्ट गाइड के पायलट स्किल्स को बेहतर बनाया जाएगा और उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
Education Budget 2026: शिक्षा और रोजगार के लिए वित्त मंत्री ने की यह बड़ी घोषणाएं, जानें कितना रहा एजुकेशन सेक्टर का कुल बजट
Education Budget 2026 LIVE: स्कूलों को मिलेंगे 15,000 से ज़्यादा कंटेंट लैब
बजट भाषण 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारम ने मुंबई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ को 15,000 सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट लैब स्थापित करने के लिए सहायता देने का प्रस्ताव है।
Education Budget 2026 LIVE: बायोफार्मा शक्ति के लिए बड़ा बजट
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के खर्च के साथ बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: सर्विस सेक्टर में जॉब क्रिएशन को लेकर बड़ी घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2026 में सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की है, जो रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Education Budget 2026 LIVE: देश को मिलेंगे आयुर्वेद के 3 नए अखिल भारतीय संस्थान
देश को मिलेंगे आयुर्वेद के 3 नए अखिल भारतीय संस्थान
– आयुर्वेद के 3 नए अखिल भारतीय संस्थानों का प्रस्ताव।
– वेलनेस और योग सेवाओं के लिए 1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेनिंग।
इसके अलावा, ऑप्टोमेट्री, एनेस्थीसिया, एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ जैसे 10 नए एलाइड हेल्थ डिसिप्लिन की स्थापना। लक्ष्य अगले 5 सालों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) को ट्रेनिंग देना है।
Education Budget 2026 LIVE: पूर्वी क्षेत्र को मिलेगा नया डिजाइन संस्थान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक नया डिजाइन संस्थान का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: टेक्सटाइल विस्तार और रोजगार योजना
बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेचुरल फाइबर योजना, टेक्सटाइल विस्तार और रोज़गार योजना, राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा है।
Education Budget 2026 LIVE: सरकार तैयार करेगी कॉर्पोरेट मित्रों का पूल तैयार
सरकार ICAI, ICSI और ICMAI जैसे प्रोफेशनल निकायों को शॉर्ट-टर्म मॉड्यूलर कोर्स और प्रैक्टिकल टूल बनाने में मदद करने की योजना बना रही है, जिसका मकसद टियर 2 और 3 शहरों में कॉर्पोरेट मित्रों का एक पूल तैयार करना है।
Education Budget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण ने बताया मोदी सरकार का संकल्प
वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार अपना 9वां बजट पेश करते हुए कहा बजट भाषण 2026 में कहा कि, सरकार का संकल्प गरीब, वंचित और कमजोर लोगों पर ध्यान देना है।
Education Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाए मोदी सरकार के कर्तव्य
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और सेक्टर को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच मिले। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य आर्थिक विकास को तेज करना और बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' सरकार का तीसरा कर्तव्य है।
Education Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने बजट 2026 में दिया 6 सेक्टरों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026 में मैन्युफैक्चरिंग, रणनीतिक और फ्रंटियर सेक्टर, हेल्थकेयर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सहित 6 सेक्टरों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव दिया है।
Education Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने गिनाए सचेत फैसलों के नतीजे
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जब से हमने 12 साल पहले पद संभाला है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और मध्यम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन ा नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं।"
Education Budget 2026 LIVE: मोदी सरकार बनाएगी 3 नए नेशनल फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026 में 3 नए नेशनल फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों का प्रस्ताव दिया है और सात मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड करने की बात कही है। इससे 1000 मान्यता प्राप्त इंडिया क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क भी बनेगा।
Education Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने बजट भाषण में गिनाए विकास के फायदे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते समय कहा कि विकास के फायदे हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचेंगे।
