केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। संसद में जारी अपने भाषण में उन्होंने अभी तक शिक्षा और रोजगार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने फार्मास्यूटिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए 3 नए राष्ट्रीय संस्थानों का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा उन्होंने सात मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड करने का भी प्रस्ताव रखा। इससे 1000 मान्यता प्राप्त भारतीय क्लिनिकल ट्रायल का एक नेटवर्क भी बनेगा। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026 भाषण में शिक्षा और रोजगार के लिए करीब 1.40 (1,39,289) करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2025 में एजुकेशन सेक्टर को 1.48 लाख करोड़ का बजट आवंटित हुआ था।
बजट 2026 में एजुकेशन और जॉब्स सेक्टर के लिए होने वाली बड़ी घोषणाएं-
वित्त मंत्री ने 3 नए नेशनल फार्मास्यूटिकल एजुकेशन और रिसर्च इंस्टीट्यूट और सात मौजूदा इंस्टीट्यूट को अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया है। इससे 1000 एक्रेडिटेड इंडिया क्लिनिकल ट्रायल का एक नेटवर्क भी बनेगा।
Education Budget 2026: LIVE Updates
>> वित्त मंत्री ने हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार नए इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, गर्ल्स हॉस्टल और टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में काम करेगी।
>>वित्त मंत्री ने हर जिले में कम से कम एक गर्ल्स हॉस्टल खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा, “हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा,” उन्होंने सरकार के एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर लड़कियों के लिए, को बेहतर बनाने पर फोकस को हाईलाइट किया। साथ ही नॉर्थ ईस्ट में डिजाइन के लिए एक नया संस्थान बनाने की भी घोषणा की है।
>> 7 नए आयुर्वेद इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे। इसमे 3 नए ऑल इंडिया आयुर्वेद इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव है।
>> सरकार का उत्तर भारत में दो नेशनल मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट (NIMHANS) बनाने और रांची इंस्टीट्यूट को अपग्रेड करने का प्रस्ताव है।
>> वित्त मंत्री ने मुंबई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 सेकेंडरी स्कूलों में कंटेंट लैब स्थापित करने के लिए सहायता देने का ऐलान किया है।
>> वित्त वर्ष 2026-27 में स्टैंडिंग कमिटी ने प्रस्ताव दिया है कि वह सर्विस सेक्टर पर फोकस करेगी। यह कमेटी सर्विस सेक्टर में उसकी ग्रोथ, जॉब क्रिएशन और AI समेत टेक्नोलॉजिकल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी ताकि भविष्य की जॉब को स्किल की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सके।
>> वेलनेस और योग सर्विस के लिए 1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, ऑप्टोमेट्री, एनेस्थीसिया, अप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ जैसे 10 नए एलाइड हेल्थ डिसिप्लिन शुरू किए जाएंगे।
>> बजट भाषण 2026 में वित्त मंत्री ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा। यह पहल स्थानीय शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के लिए नौकरियों का एक नया इकोसिस्टम बनाएगी।
>> अगले 5 सालों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।
>> सरकार ICAI, ICSI और ICMAI जैसे प्रोफेशनल निकायों को शॉर्ट-टर्म मॉड्यूलर कोर्स और प्रैक्टिकल टूल बनाने में मदद करने की योजना बना रही है, जिसका मकसद टियर 2 और 3 शहरों में कॉर्पोरेट मित्रों का एक पूल तैयार करना है।
