ECGC PO Result 2026 merit list PDF from ecgc.in: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ईसीजीसी) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 11 जनवरी 2026 को आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में चेक कर सकते हैं। ECGC PO Result 2026 में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है और अब इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

ECGC PO Result 2026 कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. ECGC की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “ECGC PO Result 2026 – Online Examination held on January 11, 2026” लिंक पर जाएं।

स्टेप 4. अब आपका रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5. इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 6. अगर आपका रोल नंबर इस पीडीएफ में है, तो आपका चयन हो गया है।

स्टेप 7. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

ECGC PO रिजल्ट केवल PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, व्यक्तिगत स्कोरकार्ड बाद में जारी होंगे।

ECGC PO मेरिट लिस्ट 2026 में क्या जानकारी होती है?

चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

परीक्षा का नाम और तिथि

भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण (Interview)

आधिकारिक नोटिस विवरण

लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू से संबंधित जानकारी जैसे, इंटरव्यू डेट, स्थान और जरूरी दस्तावेजों की सूची जल्द ही ECGC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ECGC PO Cut Off और Scorecard कब आएगा?

श्रेणी-वार कट ऑफ अंक और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, ये दोनों जानकारियां भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ECGC द्वारा जारी की जाएंगी।

इंटरव्यू के समय जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवार इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज जरूर साथ रखें:

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र

फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / PAN)

जन्म प्रमाण पत्र

कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

प्रिंटेड एप्लिकेशन फॉर्म

उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

ECGC PO Result 2026 FAQs ईसीजीसी पीओ के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल

Q1. ECGC PO Result 2026 कब जारी हुआ?

A. ECGC PO Result 2026 फरवरी 2026 में जारी किया गया है।

Q2. ECGC PO रिजल्ट कहां से चेक करें?

A. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Q3. क्या ECGC PO Result में नाम होता है?

A. नहीं, रिजल्ट PDF में केवल रोल नंबर दिए गए हैं।

Q4. ECGC PO Scorecard कब जारी होगा?

A. स्कोरकार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

Q5. ECGC PO Interview कब होगा?

A. इंटरव्यू शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ECGC की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in से ही अपडेट प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।