दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में यूजी कोर्सेस के लिए एडमिशन का पहला पड़ाव पूरा होने के बाद पहली अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 16 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने 26 जून से लेकर 11 जुलाई 2026 के बीच चले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के तहत आवेदन किया था वह इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डीयू की पहली सीट अलॉटमेंट सूची ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी। छात्र इसी वेबसाइट पर लिस्ट चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं।
मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
इस लिस्ट के जारी होते ही हिंदू कॉलेज, सेंट स्टीफंस, मिरांडा हाउस, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे टॉप कॉलेजों में एडमिशन की रेस शुरू हो जाएगी। छात्रों को मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा और मेरिट तैयार होने में स्टूडेंट्स के सीयूईटी मार्क्स का अहम योगदान होगा। छात्र अपने CUET एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके अलॉटमेंट सूची देख व उसे डाउनलोड कर पाएंगे।
अलॉटमेंट सूची आने के बाद आगे की प्रक्रिया?
खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ DU UG एडमिशन 2026 के लिए कट-ऑफ भी अनाउंस करेगी। जिन छात्रों को DU CSAS अलॉटमेंट 2026 के जरिए UG सीटें अलॉट होंगी उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच अलॉटेड कॉलेज में जाकर अपनी सीटें एक्सेप्ट करनी होंगी। सीट अलॉट किए गए कैंडिडेट्स के लिए कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल प्रोसेस में हिस्सा लेने की टाइमलाइन 16 से 20 जुलाई तक है। उन्हें 21 जुलाई तक अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए एडमिशन फीस भी पे करनी होगी।
कैसे डाउनलोड करें डीयू यूजी पहली अलॉटमेंट सूची?
स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. आपकी स्क्रीन पर सीधा Log in पेज ओपन होगा। यहां अपना CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें। लॉगिन बटन दबाएं।
स्टेप 3. DU फर्स्ट सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 4. अपनी डिटेल्स चेक करें और लिस्ट डाउनलोड करें।
कॉलेज में जमा होने वाले जरूरी दस्तावेज
DU CSAS अलॉटमेंट घोषित होने के बाद जमा करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में CUET UG 2026 स्कोरकार्ड, क्लास 10, 12 की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट-साइज़ फोटोग्राफ, वैलिड सरकारी ID, अगर लागू हो तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट का माइग्रेशन शामिल है। बता दें कि यूनिवर्सिटी एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लासेस 28 जुलाई से शुरू करेगी।
