यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BTech एडमिशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार DU के आधिकारिक पोर्टल engineering.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

वे छात्र जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 परीक्षा दी है, वे इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। दाखिला पूरी तरह जेईई मेन 2026 के ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर किया जाएगा।

JEE Main स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

दिल्ली यूनिवर्सिटी के BTech प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए किसी अलग प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। सीट आवंटन JEE (Main) 2026 में प्राप्त रैंक के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए जेईई आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

DU BTech Counselling Registration Fee 2026

काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन-कम-अलोकेशन फीस नॉन-रिफंडेबल रखी गई है।

UR / OBC-NCL / EWS उम्मीदवारों के लिए: 1,500 रुपये

SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए: 1,200 रुपये

फीस जमा करने के बाद ही उम्मीदवार सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

DU BTech Admission 2026: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट engineering.uod.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: नए उम्मीदवार ‘New Registration’ पर क्लिक करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार ‘Existing Users’ विकल्प चुनें।

स्टेप 3: अपना JEE Main 2026 Application Number और Password दर्ज करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आवेदन भरने के लिए कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं।

आवेदन केवल जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन नंबर से ही किया जा सकेगा।

नाम और जन्मतिथि जेईई आवेदन फॉर्म के अनुसार बिल्कुल समान होनी चाहिए।

एक एक्टिव ईमेल आईडी अनिवार्य है, क्योंकि ओटीपी उसी पर भेजा जाएगा।

बेहतर अनुभव के लिए गूगल क्रोम के नवीनतम संस्करण का उपयोग करें।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज स्कैन कर तैयार रखें:

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर

शैक्षणिक प्रमाण पत्र

श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आखिरी तारीख से पहले करें आवेदन

यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि 15 जून के करीब पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, जिससे तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।