दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में यूजी कोर्सेस के लिए एडमिशन का पहला पड़ाव रविवार (11 जुलाई 2026) को पूरा हो गया। 26 जून 2026 से शुरू हुआ सीएसएएस (CSAS) रजिस्ट्रेशन प्रोसेस रविवार को बंद हो चुका है। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को अब पहली लिस्ट का इंतजार रहेगा जो कि 16 जुलाई को जारी की जाएगी। इस बीच डीयू प्रशासन ने कुछ आंकड़े जारी किए हैं जो यह बताते हैं कि इस साल कितने उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन
डीयू के आंकड़ों के मुताबिक, 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए 2.73 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है जिसमें 2.06 लाख से अधिक उम्मीदवारों कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत जरूरी कोर्स और कॉलेज प्रेफरेंस भरने का स्टेज पूरा कर लिया है।
रजिस्ट्रेशन करने में लड़कियां आगे
यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक, इस साल कुल 2,73,751 उम्मीदवारों ने CSAS-UG पोर्टल पर साइन अप किया। इसमें से 2,18,284 ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया और 2,06,835 ने फेज II की डेडलाइन से पहले अपने प्रोग्राम और कॉलेज प्रेफरेंस सबमिट किए। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में 97,775 पुरुष और 1,20,509 महिलाएं हैं।
सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन किस स्ट्रीम में?
एकेडमिक प्रोग्राम्स में कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्टूडेंट्स की पहली पसंद रही। इस साल 10 सबसे पसंदीदा प्रोग्राम हैं- BCom (ऑनर्स), BCom, BA (ऑनर्स) इंग्लिश, BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, BA प्रोग्राम (हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस), BA (ऑनर्स) हिस्ट्री, BSc (ऑनर्स) जूलॉजी, मैथेमेटिक्स, BSc प्रोग्राम (लाइफ साइंस) और BA (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स।
दाखिला प्रक्रिया का अगला चरण क्या है?
डीयू में एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अब अगले स्टेज में जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण करा लिया है उन्हें अब डीयू की पहली लिस्ट का इंतजार है जो 16 जुलाई को आएगी। इससे पहले DU ने 12 जुलाई को कैंडिडेट्स के लिए सिम्युलेटेड रैंक जारी की, जिससे एप्लिकेंट्स को उनके CUET-UG 2026 स्कोर और सबमिट की गई प्रेफरेंस के आधार पर अपनी पोजीशन का अंदाजा लग सके।
13 जुलाई तक खुली है करेक्शन विंडो
कैंडिडेट्स के पास सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड के लिए लॉक होने से पहले अपने प्रोग्राम और कॉलेज प्रेफरेंस को रीअरेंज या मॉडिफाई करने के लिए 13 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक का समय है। अंडरग्रेजुएट एडमिशन के साथ-साथ, यूनिवर्सिटी CSAS-PG प्रोसेस के तीसरे राउंड के तहत भी एडमिशन जारी रखे हुए है, जिसमें कैंडिडेट्स रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार सीट एक्सेप्टेंस और उससे जुड़ी फॉर्मैलिटीज पूरी कर रहे हैं।
