DSSSB Notification 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(DSSSB) ने संयुक्त परीक्षा 2026 (Advertisement No. 01/2026) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।

ये पद दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में भरे जाएंगे, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

DSSSB आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डाक, हाथों-हाथ या ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी आवेदन बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत घोषित पद

संयुक्त परीक्षा 2026 के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

लीगल असिस्टेंट

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)

जूनियर इंजीनियर (सिविल)

ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विभागवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें।

परीक्षा और पात्रता से जुड़ी जानकारी

इन पदों पर चयन के लिए DSSSB द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी संबंधित विभागों के भर्ती नियमों के अनुसार अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें। विस्तृत अधिसूचना DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचकर समय रहते फॉर्म भरा जा सके।

परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।