दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2009 में Post Code 90/09 के तहत DASS Grade II भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है। यह फैसला 27 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद लिया गया है।

डीएसएसएसबी ने 606 ग्रेड II (जीएनसीटीडीएसएस)/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) पद के लिए चल रही भर्ती (पोस्ट कोड 804/26) में पात्र अभ्यर्थियों से नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। बोर्ड की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है और 17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी।

केवल 2009 के अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

डीएसएसएसबी के अनुसार, यह विशेष भर्ती प्रक्रिया केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने वर्ष 2009 में Post Code 90/09 के तहत आवेदन किया था। ऐसे सभी पात्र उम्मीदवारों को वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए फ्रेश ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

DSSSB ASO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कुल कितने पद हैं?

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत कुल 606 पदों भर्ती की जानी है।

पद का नाम: ग्रेड II (जीएनसीटीडीएसएस) / सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ)

पोस्ट कोड: 804/26

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह साबित करना होगा कि उन्होंने वर्ष 2009 में Post Code 90/09 के तहत आवेदन किया था। इसके लिए वर्ष 2009 का आवेदन पत्र, मूल पावती पोस्टकार्ड, टियर- I एडमिट कार्ड और टियर- II एडमिट कार्ड में से कोई एक दस्तावेज अपलोड करना होगा। इनमें से किसी भी दस्तावेज के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

डीएसएसएसबी ने इस विशेष भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया है। पात्र उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा से जुड़ी अहम शर्त

बोर्ड के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति से पहले उसकी आयु 60 वर्ष (सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति की आयु) पूरी हो जाती है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं रहेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी।

स्टेप 1. DSSSB के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2. यदि OARS (Online Application Registration System) में पंजीकरण नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3. Post Code 804/26 के विशेष आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 5. 2009 के आवेदन का प्रमाण अपलोड करें।

स्टेप 6. सभी जानकारी सत्यापित कर आवेदन जमा करें।

स्टेप 7. आवेदन की कॉपी और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ऑफलाइन आवेदन की भी सुविधा

जो उम्मीदवार किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए DSSSB ने ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। ऐसे उम्मीदवार 17 जुलाई से 17 अगस्त 2026 के बीच कार्य दिवसों में डीएसएसएसबी हेल्पडेस्क पर जाकर एनेक्सर-I के निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?

DSSSB ने फिलहाल केवल आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। लिखित परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

DSSSB ASO Recruitment 2026 Direct link to apply for 2,009 DASS Grade II posts