डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (LRDE) यूनिट ने साल 2026-27 के लिए पात्र छात्रों से पेड इंटर्नशिप के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए BE/B.Tech, ME/M.Tech और M.Sc फाइनल ईयर के स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म का प्रिंट आउट करना होगा और उसे भरकर संबंधित कॉलेज में जमा कराना होगा। इस भर्ती अभियान में जो छात्र सेलेक्ट होंगे उन्हें 6 माह की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को 5 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक का स्टाइपेन मिलेगा।

ISRO URSC JRF Recruitment 2026: इसरो के URSC सेंटर में जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती के लिए करें आवेदन, 11 जुलाई है लास्ट डेट

शाखा कोड एवं प्रत्येक शाखा में रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्याशाखा कोडरिक्तियों की संख्याशाखा / विषय
1EC35इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन या समकक्ष
2ME10मैकेनिकल इंजीनियरिंग / प्रोडक्शन इंजीनियरिंग या समकक्ष
3CS20कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग या समकक्ष
4CE2सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष
5EE8इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
कुल75

कौन कर सकता है आवेदन?

  1. केवल भारतीय नागरिक (Indian Nationals) ही इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  2. स्नातक (Undergraduate) छात्र, जिन्होंने बी.ई./बी.टेक. पाठ्यक्रम के तीसरे वर्ष (छठे सेमेस्टर) की परीक्षा पूरी कर ली हो या उसमें शामिल हुए हों या फिर पहले तीन वर्षों या प्रथम से छठे सेमेस्टर (कुल मिलाकर) में कम से कम 70% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।
  3. स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) छात्र जिन्होंने एम.ई./एम.टेक./एम.एससी. के प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा पूरी कर ली हो या उसमें शामिल हुए हों तथा प्रथम वर्ष या प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (कुल मिलाकर) में कम से कम 70% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।

डीआरडीए पेड़ इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कैसे करें?

इस इंटर्नशिप के लिए स्टूडेंट्स को कॉलेज के जरिए फॉर्म अप्लाई करना होगा। सीधे स्टूडेंट् द्वारा किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

वहीं फॉर्म अप्लाई कैंडिडेट्स को सबसे पहले नोटिफिकेशन से एप्लिकेशन फॉर्म के फॉर्मेट का प्रिंट आउट निकालना होगा।

इसके ऊपर Format for Application for DRDO Paid Internship Scheme-2026 लिखा होगा।

इसके बाद एप्लिकेंट को अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज का नाम, पता, ब्रांच, डिग्री, परसेंटेंज, इंटर्नशिप का कारण, अचीवमेंट, प्रिंसिपल का रेफरल लेटर, लोकल एड्रेस, कॉन्टेक्ट डिटेल्स, ईमेल आईडी, चेकलिस्ट जैसी जानकारी फॉर्म में देनी होगी।

अब नीचे तारीख और जगह की जानकारी भरकर हस्ताक्षर करें। फॉर्म के साथ प्रिंसिपल द्वारा कॉलेज के लेटर हेड पर इंटर्नशिप रिक्वेस्ट, अंडरटेकिंग और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे।

इसके बाद फॉर्म के ऊपर पेड इंटर्नशिप एप्लिकेशन और ब्रांच कोड मेंशन करके आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर भेज दें।

डायरेक्टर, इले