डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) केरल ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज (26 मई 2026) जारी कर दिया है। केरल +2 रिजल्ट 2026 की घोषणा दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर एन शमसुद्दीन ने रिजल्ट जारी किया। इस साल प्लस टू की बोर्ड परीक्षा में कुल 77.97 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
इस साल 6 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in, results.kerala.gov.in और dhsekerala.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस साल केरल बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 4.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल भी यह संख्या 4 लाख से अधिक थी। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। स्कोर कार्ड में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, कुल मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: इडुक्की जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 में इडुक्की जिले का पास पर्सेंटेज सबसे बढ़िया रहा है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 84.64 फीसदी रहा है।
कासरगोड का पासिंग प्रतिशत सबसे कम रहा। इस जिले में कुल 71.72 प्रतिशत छात्र पास हुए।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम वाइज पास पर्सेंटेज
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 में साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। साइंस स्ट्रीम में कुल 84.52 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 74.74 फीसदी रहा जबकि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम का पास परसेंट 66.38 परसेंट रहा।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: 2 लाख से अधिक बच्चे हायर एजुकेशन के लिए एलिजिबल
केरल प्लस टू रिजल्ट में 30561 स्टूडेंट्स A प्लस ग्रेड के साथ पास हुए हैं। इस साल केरल प्लस टू एग्जाम के लिए कुल 3,72,423 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। उनमें से, केरल DHSE क्लास 12 के रिजल्ट आने के बाद 2,09,398 स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: कितना रहा पासिंग प्रतिशत
डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन केरल ने केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 77.97 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले बहुत मामूली सी बढ़ोतरी है। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 77.81 फीसदी था।
केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक results.hse.kerala.gov.in पर विजिट करें।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: केरल प्लस टू का रिजल्ट जारी
केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह results.hse.kerala.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: अपने फोन पर SMS ऐप खोलें
स्टेप 2: KERALA12 टाइप करें, उसके बाद स्पेस दें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
स्टेप 3: इसे 56263 पर भेजें
स्टेप 4: रिजल्ट उसी नंबर पर भेज दिया जाएगा।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में हो रही देरी
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 के जारी होने में देरी हो रही है। रिजल्ट जल्द ही जारी होगा।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: एन शमसुद्दीन जारी करेंगे 12वीं का रिजल्ट
केरल के जनरल शिक्षा मंत्री एन शमसुद्दीन 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।
DHSE Kerala +2 Result 2026 LIVE: अगर मार्कशीट में कुछ जानकारी गलत मिले तो क्या करें?
केरल प्लस टू का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह जब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे तो उसमें दी गई जानकारी को अच्छे से वेरिफाई कर लें। प्रोविजनल मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स और टोटल मार्क्स जैसी जरूरी डिटेल मिलेगी।
अगर प्रोविजनल मार्कशीट में कई खामी नजर आती है तो कैंडिडेट्स को बिना देर किए अपने स्कूल अथॉरिटी से कॉन्टैक्ट करना चाहिए क्योंकि ये डिटेल्स अंडरग्रेजुएट एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान जरूरी होंगी।
Kerala Plus Two Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत
पिछले साल केरल बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 73.23 फीसदी रहा था।
Kerala Plus Two Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर के रिजल्ट का पूरा डेटा
2025 में केरल प्लस टू रिजल्ट 22 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर कुल 77.81% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने 83.25% के पास परसेंटेज के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था।
कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 74.21% बच्चे पास हुए थे।
वहीं ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में सबसे कम 69.16% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ-साथ और क्या जानकारी साझा करेगा बोर्ड?
केरल परीक्षा भवन द्वारा कक्षा 12वीं परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और उसके साथ ही जिलेवार पास प्रतिशत, लड़कों का पास प्रतिशत, लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें और स्क्रूटनी की तारीखों को जारी किया जाएगा।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल का पासिंग प्रतिशत
पिछले साल केरल बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 77.81 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
2024 में पास प्रतिशत 78.69 प्रतिशत था।
Kerala 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल यानी 2025 में 22 मई को जारी हुआ था।
Kerala +2 Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री हो सकते हैं शामिल
केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
Kerala +2 Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए इन क्रेडेंशियल का करना होगा इस्तेमाल?
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। स्कोर कार्ड में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, कुल मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
DHSE Kerala Plus Two Result 2026 LIVE: कैसे जारी होगा रिजल्ट?
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 की घोषणा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केरल परीक्षा भवन मुख्यालय में आयोजित होगी।
Kerala +2 Result 2026 Live: 4.5 लाख से अधिक बच्चे कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस साल केरल बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 4.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल भी यह संख्या 4 लाख से अधिक थी।
Kerala +2 Result 2026 Live: कैसे चेक करें केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट ?
केरल बोर्ड प्लस टू 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in, या result.kite.kerala.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध Kerala Plus Two Result 2026 link पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना स्कूल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4: अब आपका केरल 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5: स्कोरकार्ड की जांच करें और उसका पीडीएफ डाउनलोड करें।
DHSE Kerala Plus Two Result 2026 LIVE: कहां चेक कर सकते हैं केरल प्लस टू रिजल्ट?
केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in, results.kerala.gov.in और dhsekerala.gov.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
DHSE Kerala Plus Two Result 2026 LIVE: आज जारी होगा केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज (26 मई 2026) को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
