केरल में 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अपडेट है। दरअसल, डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) की ओर से प्लस टू परीक्षा परिणाम आज (26 मई 2026) दोपहर 3 बजे घोषित होगा। इस साल 6 मार्च से 28 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई इन परीक्षाओं में जिन छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in और results.kerala.gov.in और dhsekerala.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
4.50 लाख से अधिक बच्चों ने दी है परीक्षा
बता दें कि इस साल प्लस टू परीक्षाओं में लगभग 4,52,437 स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Saphalam ऐप और डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। यह रिजल्ट IE एजुकेशन पोर्टल education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से री-इवैल्यूएशन की भी जानकारी दी जाएगी और उसका शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
CUET UG 2026: बकरीद के चलते सीयूईटी यूजी एग्जाम स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान
कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?
केरल क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उन्हें पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे। स्टूडेंट्स को पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करते हुए हर विषय में कम से कम 30 परसेंट और सभी सब्जेक्ट्स का ओवरऑल नंबर लाना होगा। उन्हें इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी एग्जाम में अलग-अलग पास होना जरूरी है।
लास्ट ईयर कैसा था रिजल्ट?
केरल प्लस टू में पिछले साल कुल 77.81 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। कक्षा 12वीं का रिजल्ट 22 मई को घोषित किया गया था। हाईएस्ट पास परसेंटेज 83.25 परसेंट रहा। उसके बाद कॉमर्स स्ट्रीम में 74.21 परसेंट और आर्ट्स में 69.16 परसेंट रहा था।
2024 में यह रिजल्ट 9 मई को जारी हुआ था। पास परसेंटेज 78.69 परसेंट था। कुल 3,74,755 कैंडिडेट ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 2,94,888 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है।
2023 में पास परसेंटेज 82.95 परसेंट था।
