दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि डीयू में जाति देखकर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में कहा था कि डीयू में जाति देखकर इंटरव्यू में उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है।

‘कई कोर्सेस में इंटरव्यू जरूरी ही नहीं’

राहुल गांधी के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए डीयू प्रशासन ने कहा है कि यूनिवर्सिटी CUET स्कोर के आधार पर ही एडमिशन देती है और कई यूजी-पीजी कोर्सेस में तो एडमिशन के लिए इंटरव्यू जरूरी ही नहीं है। डीयू प्रशासन ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बयान देने से पहले फैक्ट्स की जांच कर लेनी चाहिए थी।

IIT बॉम्बे तक पहुंचा LPG संकट, हॉस्टल मेन्यू से हटा नॉन वेज; लंच और डिनर में मिलेंगे फ्रूट्स

क्या कहा राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था, “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। वहां इंटरव्यू बच्चों को बाहर करने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल।” राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डीयू प्रशासन ने कहा है, “दिल्ली यूनिवर्सिटी मुख्य रूप से CUET स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन देती है और अधिकतर अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए इंटरव्यू एडमिशन प्रोसेस स्टैंडर्ड में जरूरी ही नहीं होता।”

DU Post, Rahul Gandhi
डीयू का सोशल मीडिया पोस्ट