दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC), डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस ने AddVals Advisory Services, PlanetSpark और 19M Academy के साथ मिलकर स्टूडेंट्स के लिए तीन अलग-अलग प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के मौकों की घोषणा की है। इन तीनों अवसरों के लिए डीयू ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 तक चलेगी।

AddVals Advisory Services — एसोसिएट, रिस्क एडवाइजरी और फोरेंसिक

डीयू के CPC ने AddVals Advisory Services में एसोसिएट – रिस्क एडवाइजरी और फोरेंसिक की पोस्ट के लिए फुल-टाइम प्लेसमेंट जॉब का ऐलान किया है। जॉब लोकेशन दिल्ली और गुरुग्राम की रहेगी। सेलेक्शन पाने वाले छात्रों को 3 लाख रुपए सालानी सैलरी मिलेगी। बता दें कि AddVals Advisory Services एक एडवाइजरी फर्म है जो रिस्क एडवाइजरी, फोरेंसिक, इंटरनल ऑडिट, रेगुलेटरी कंप्लायंस और फाइनेंशियल एडवाइजरी में डील करती है।

CM योगी का बड़ा फैसला: UPSSSC OTR Registration 2026 शुरू, जानें ओटीआर प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज, पीईटी स्कोर की वैधता और नए नियम

इस रोल की मुख्य जिम्मेदारियां यही होंगी कि रिस्क असेसमेंट, फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन और फोरेंसिक रिव्यू में मदद की जाए, रिस्क की पहचान करके कमजोरियों को कंट्रोल करने के लिए फाइनेंशियल डेटा और बिजनेस प्रोसेस का एनालिसिस किया जाए। इसके अलावा इस रोल में रेगुलेटरी कंप्लायंस रिव्यू और डुअल डिलिजेंस असाइनमेंट में मदद करना, रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करना और क्रॉस-फंक्शनल टीमों के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी शामिल है।

यह मौका दिल्ली यूनिवर्सिटी में रेगुलर B.Com, BA (इकोनॉमिक्स) और संबंधित प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए है। जो भी इच्छुक और पात्र कैंडिडेट इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह forms.gle/u6NUyiK8B4jAHxzz6 लिंक पर जाकर गूगल फॉर्म को भरें।

PlanetSpark — बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर

डीयू प्रशासन ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित PlanetSpark कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर की पोस्ट के लिए फुल-टाइम जॉब का भी अवसर कैंडिडेट को दिया है। इसमें कैंडिडेट को हर महीने 21,428 का ट्रेनिंग स्टाइपेंड और इंसेंटिव मिलेगा। ट्रेनिंग के बाद यह राशि 4.1 लाख रुपए सालाना फिक्सड सैलरी हो जाएगी। वहीं 2.4 लाख रुपए सालाना वेरिएबल पे मिलेगा। इंटरनेशनल ट्रैक के लिए कैंडिडेट को 4.8 लाख रुपए सालाना फिक्सड और 2.4 लाख रुपए सालाना वेरिएबल पे मिलेगा।

इस रोल में स्टूडेंट्स को PlanetSpark के लाइव कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम पर माता-पिता और स्टूडेंट्स को काउंसलिंग देना, सही कोर्स फिट रिकमेंड करने के लिए लर्नर की ज़रूरतों को समझना और एनरोलमेंट जर्नी में प्रॉस्पेक्ट्स को गाइड करने जैसी जिम्मेदारी शामिल है।

यह मौका दिल्ली यूनिवर्सिटी में रेगुलर अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD प्रोग्राम में एनरोल स्टूडेंट्स के लिए खुला है।

इंटरेस्टेड कैंडिडेट forms.gle/Fc3AzwKnmcGrBTVk7 लिंक के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।

19M एकेडमी — बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (PPO के साथ इंटर्नशिप)

यह 19M एकेडमी में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट की पोस्ट के लिए प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के साथ वर्क-फ्रॉम-होम इंटर्नशिप का मौका है। इंटर्नशिप का समय छह महीने का होगा और कैंडिडेट को हर महीने 15,000 का कम्पनसेशन और हर महीने 10,000 तक का परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव मिलेगा। प्रमोशन होने पर इंटर्नशिप परफॉर्मेंस के आधार पर इस रोल में 4 लाख रुपए सालाना से 6 लाख रुपए सालाना के बीच में सैलरी मिलेगी।