दिल्ली सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया आज, 2 मार्च 2026 से शुरू हो गई है, जिसके आवेदन फॉर्म अभिभावक संबंधित सर्वोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त कक्षाओं में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं होगा। यदि आवेदन सीटों से अधिक होते हैं, तो चयन ड्रा ऑफ लॉट्स (लॉटरी सिस्टम) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2026-27: आवेदन तिथियां और समय

अभिभावकों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित विद्यालय जाकर फॉर्म लेना और जमा करना होगा। सभी स्कूलों को तय शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2026-27: पात्रता और आयु सीमा (आयु गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी)

कक्षा आयु सीमा
नर्सरी 3 से 4 वर्ष
केजी4 से 5 वर्ष
कक्षा 1 5 से 6 वर्ष

सीमित आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जा सकती है।

सर्वोदय विद्यालय में यह प्रवेश प्रक्रिया केवल दिल्ली के निवासियों के लिए खुली है और स्कूल से 1 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो स्कूल से घर की 1 किलोमीटर की दूरी सीमा को 3 किलोमीटर किया जाएगा और पात्र छात्रों पर विचार किया जाएगा।

Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2026-27: जरूरी दस्तावेज

आवेदन जमा करते समय अभिभावकों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

दिल्ली निवास प्रमाण पत्र

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2026-27: चयन प्रक्रिया

यदि किसी विद्यालय में आवेदन संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होती है, तो प्रवेश ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय परिसर में निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।

सर्वोदय विद्यालय क्यों हैं खास?

दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षित शिक्षकों और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। इन स्कूलों में शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है और बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म एवं मिड-डे मील जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।