Delhi Nursery Admissions 2nd Merit List 2026: राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन 2026-27 (Nursery Admission 2026–27) को लेकर अभिभावकों का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। सोमवार को दिल्ली के 1,741 निजी स्कूलों ने नर्सरी कक्षा के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। जिन बच्चों का नाम इस सूची में आया है, उनके अभिभावक 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच संबंधित स्कूलों में जाकर एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। अब तीसरी और अंतिम मेरिट लिस्ट 5 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगी।
इन स्कूलों में ज्यादा बच्चों का चयन
दूसरी सूची में कई स्कूलों ने बड़ी संख्या में बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया है।
सॉवरेन स्कूल, रोहिणी: 409 छात्रों का चयन
गीता रतन स्कूल: 136 बच्चे शॉर्टलिस्ट
सेंट जॉर्ज स्कूल, अलकनंदा: 155 छात्रों को प्रवेश
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट: 11 छात्रों का चयन
डीपीएस, ईस्ट ऑफ कैलाश: 14 को एडमिशन, 132 वेटिंग लिस्ट में
आपेजे स्कूल, साकेत: 150 को प्रवेश, 176 वेटिंग लिस्ट में
उम्र सीमा और एडमिशन नियम
डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) के संशोधित ढांचे के अनुसार, फाउंडेशनल स्टेज में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 शामिल हैं।
नर्सरी: न्यूनतम आयु 3 वर्ष
केजी: 4 वर्ष
कक्षा 1: 5 वर्ष
आयु की गणना 31 मार्च 2026 तक की जाएगी, मगर स्कूल प्रमुख अपने विवेक से एक महीने तक की आयु में छूट दे सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
DoE ने साफ किया है कि यदि कहीं ड्रॉ ऑफ लॉट्स की जरूरत पड़ती है, तो वह अभिभावकों की मौजूदगी में और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही किया जाएगा।
आवेदन विवरण: 9 जनवरी को अपलोड
प्वाइंट सिस्टम की जानकारी: 16 जनवरी तक प्रकाशित
फीस को लेकर सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने दोहराया है कि स्कूल केवल 25 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस ही ले सकते हैं।
कैपिटेशन फीस पूरी तरह प्रतिबंधित
अभिभावकों को प्रॉस्पेक्टस खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता साथ ही, शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेल भी बनाई गई है।
Delhi Nursery Admission 2026 FAQs
Q1. दूसरी मेरिट लिस्ट कहां देखें?
A. संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर।
Q2. अगर दूसरी सूची में नाम नहीं आया तो क्या करें?
A. अभिभावक तीसरी मेरिट लिस्ट (5 मार्च) और वेटिंग लिस्ट पर नजर रखें।
Q3. वेटिंग लिस्ट से एडमिशन मिलने की संभावना होती है?
A. हां, अगर चुने गए अभ्यर्थी सीट छोड़ते हैं तो वेटिंग लिस्ट से एडमिशन मिलता है।
Q4. स्कूल कितनी फीस ले सकता है?
A. केवल ₹25 रजिस्ट्रेशन फीस, इसके अलावा कोई अवैध शुल्क नहीं।
Q5. शिकायत कहां दर्ज कर सकते हैं?
A. संबंधित जिले की DoE मॉनिटरिंग सेल या शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर।
