देश की राजधानी दिल्ली में रहकर यहां के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने की योजना बना रहे एससी, एसटी और ओबीसी बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली सरकार ने स्कॉलरशिप स्कीम की शुरुआत की है। दिल्ली सरकार की ओर से एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। SC, ST और OBC कैटेगरी के इच्छुक और पात्र स्टूडेंट्स 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर भरें फॉर्म

दिल्ली सरकार के नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एलिजिबल स्टूडेंट्स के लिए पांच स्टेट-फंडेड स्कीम और कई सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम खुली हैं। एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।

NCERT Textbook Controversy: एनसीईआरटी टेक्स्टबुक विवाद पर मिशेल डैनिनो का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा– “तीन लोगों का नहीं, सामूहिक प्रयास” से तैयार हुई किताब

किसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ?

>> दिल्ली सरकार मान्यता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 12 तक में पढ़ने वाले एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगिरी के स्टूडेंट्स के लिए ट्यूशन और दूसरी जरूरी फीस के रूप में आर्थिक मदद देगी। हालांकि सरकार ने कहा है कि यह आर्थिक मदद सिर्फ उन परिवारों के स्टूडेंट्स को ही मिलेगी जिनकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये तक है। साथ ही स्टूडेंट की एकेडमिक परफॉर्मेंस और अटेंडेंस पर भी पात्रता निर्भर करेगी।

>> इसके अलावा प्रोफेशनल, टेक्निकल और हायर एजुकेशन कोर्स में एनरोल SC/ST/OBC स्टूडेंट्स के लिए एक मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम की भी घोषणा की गई है। इस स्कीम के हर साल 8,000 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक की आर्थिक मदद उन स्टूडेंट्स को मिलेगी जो पढ़ाई के लेवल और हॉस्टल में रहेंगे। एलिजिबल होने के लिए स्टूडेंट्स को पिछले एकेडमिक ईयर में कम से कम 60 परसेंट मार्क्स लाने होंगे।

>> इसके अलावा डिपार्टमेंट ने कहा कि सरकार यूनिवर्सिटीज़ में हर सब्जेक्ट में डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टेट टॉपर अवॉर्ड के तहत इन कैटेगरी के टॉपर्स को 25,000 रुपये देगी। साथ ही मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स को सालाना 5,000 रुपये और क्लास 11 और 12 के स्टूडेंट्स को 10,000 रुपये की मदद मिलेगी। हालांकि यह भी परिवार की आमदनी और एकेडमिक क्राइटेरिया पर निर्भर करेगा।