दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की। यह प्रवेश परीक्षा 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए नेशनल कैपिटल के 75 तय स्कूलों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स DoE की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6 और कक्ष 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, यह रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। वहीं कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 मई तक आने की संभावना है। 11वीं क्लास की प्रवेश परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जाने की संभावना है।

SSC CHSL Skill Test Admit Card: सीएचएसएल टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को होगा जारी, आयोग ने रीशेड्यूल की थी परीक्षा

दिल्ली सीएम श्री स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटकक्षा 6 व 9कक्षा 11
एडमिट कार्ड जारी08 अप्रैल 2026 (जारी)01 मई 2026 (दोपहर 12 बजे से)
प्रवेश परीक्षा तिथि13 अप्रैल 2026 (11:30 पूर्वाह्न – 2:00 अपराह्न)07 मई 2026 (11:30 पूर्वाह्न – 2:30 अपराह्न)
परिणाम घोषणा30 अप्रैल 2026 तक25 मई 2026 तक

सीएम श्री स्कूल के लिए पात्रता

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल की कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र का दिल्ली निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही छात्र ने सत्र 2025-26 में दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन किया हो। कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 उत्तीर्ण, कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण और कक्षा 11 के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सीएम श्री स्कूल की सीटों में आरक्षण

सीएम श्री स्कूल की 50% सीटें दिल्ली के सरकारी स्कूलों से कक्षा 5, 8 और 10 पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होंगी और शेष 50% सीटें अन्य पात्र छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगी।