दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 के तहत कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम जारी होने के बाद चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों को निर्धारित सीएम श्री स्कूल में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।

कब हुई थी परीक्षा?

CM Shri School Admission Test 2026 के तहत कक्षा 11वीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसकी तारीख इस प्रकार है।

पेपर 1: 7 मई 2026

पेपर 2: 9 मई 2026

प्रवेश प्रक्रिया मेरिट आधारित चयन प्रणाली के तहत की जाती है, जिससे सीट आवंटन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।

CM Shri School Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “CM Shri School Admission Test 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब मेरिट लिस्ट/रिजल्ट लिंक चुनें।

स्टेप 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 5. Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट PDF खुल जाएगा।

स्टेप 7. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

डाउनलोड किए गए स्कोरकार्ड में छात्र निम्न जानकारी ध्यान से जांच लें।

छात्र का नाम

रोल नंबर

माता-पिता/अभिभावक का विवरण

कैटेगरी जानकारी

विषयवार अंक

कुल प्राप्तांक

चयन स्थिति

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

चयनित छात्रों को स्कूल रिपोर्टिंग के समय निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

जन्म प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

परीक्षा परिणाम/स्कोरकार्ड

अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्धारित एडमिशन फीस जमा कर सीट सुरक्षित करनी होगी।

क्या है सीएम श्री स्कूल योजना ?

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सीएम श्री स्कूल दिल्ली के सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पहल है। इस योजना का उद्देश्य है, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था। यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

Delhi CM Shri School Admission Result 2026 Direct Link